फ्लाइट में पहली बार सफर करते समय लोग काफी नर्वस हो जाते हैं। इसी समस्या से बचाने के लिए हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि पहली बार फ्लाइट में सफर करने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : Youtube Grab
उड़ान से लगभग 2 घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंच जाएं क्योंकि आपको सिक्योरिटी चेक्स और कई औपचारिकताओं को पूरा करना होता है।
विज्ञापन
3 of 7
अपने पास फ्लाइट की टिकट का प्रिंटआउट जरूर रखें क्योंकि एयरपोर्ट में एसएमएस को वैध नहीं माना जाता।
4 of 7
अपने पास अपना कोई आईडी प्रूफ जरूर रखें। ये आपका आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईकार्ड में से कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
अपने साथ वर्जित सामान जैसे नुकीली चीजें, हथियार, लाइटर, ब्लेड, कैंची, जहरीली, रेडियोएक्टिव और विस्फोटक सामग्री न रखें।
विज्ञापन
6 of 7
सबसे पहले आपको चेक-इन काउंटर पर बोर्डिंग पास और आईकार्ड दिखाना होगा। चेकिंग प्रोसेस के बाद बैग्स का वेट चेक कर टैग लगाकर फ्लाइट के कार्गो सेक्शन में भेजेंगे, जो लैंडिंग के बाद आपको हैंडओवर कर दिया जाएगा।
उड़ान के दौरान आपको कानों में हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसा एयरप्रेशर में बदलाव की वजह से होता है। इससे घबराएं नहीं इयरबड्स लगाकर इसे कुछ कम किया जा सकता है।