फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल होना चाहते हैं तो इन 5 बातों से हमेशा रहें दूर

Sun, 23 Jul 2017 08:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
कोई भी इंसान तभी सफल हो सकता हैं जब वो अपने लाइफ में छिपे इन पांच दुश्मनों को बखूबी पहचानता हो। ये दुश्मन न सिर्फ किसी भी व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर करते हैं बल्कि उसके अंदर हीन भावना भी भर देते हैं।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मैं तैयार नहीं हूं
अगर आप हमेशा ये सोचते रहेंगे कि आप किसी काम के लिए तैयार नहीं हैं तो आप कभी भी उस काम के लिए तैयार नहीं हो पाएंगे। आपसे बेहतर आपको कोई नहीं समझ सकता। खुद पर विश्वास रखेंगे तो आप महसूस करेंगे कि आप हर काम कितना बखूबी करते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
मेहनत का कोई विकल्प नहीं
अगर आप भी इस कहावत पर विश्वास करते हैं कि घास दूसरी तरफ हमेशा हरी दिखाई देती है तो आप अपने सपनों को पूरा होने से रोक रहे हैं। कड़ी मेहनत करके अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करें और तब तक कोशिश करते रहें जब तक आप अपने लक्ष्य को पूरा न कर लें। अगर आप बिना मेहनत करे अच्छी चीजों के होने का इंतजार करेंगे तो आप बस इंतजार ही करते रह जाएंगे। 
 

4 of 5
आप किसी काबिल नहीं 
ये सोच कि आप कोई भी काम ढ़ंग से नहीं कर सकते हैं आपकी सेहत खराब कर सकती है। अगर आपको लगता है कि आप किसी चीज में किसी से कमजोर हैं तो उस चीज को अच्छा करने के लिए कड़ी मेहनत कीजिए। अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसको पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। हमेशा याद रखें कि खुद से प्यार किए बिना आप खुश नहीं रह सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाइफ इज टफ
अगर आपके मन में ये बात घर कर गई हैं कि जीवन जीना बेहद मुश्किल है तो आप सिर्फ एक आम इंसान बनकर रह जाएंगे। अगर आप एक साथ बहुत सारे काम करने की कोशिश करेंगे तो निश्चित ही असफल होंगे। इसके विपरीत अगर आप एक समय में एक ही काम पर फोकस करेंगे तो हर काम आपके लिए आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें