अक्सर आपने देखा होगा कि जब आप तनाव में होते हैं तो काफी सुस्त और बीमार जैसा महसूस करने लगते हैं। हम इसे काम का प्रेशर समझकर अनदेखा कर देते हैं लेकिन इस वजह से आगे चलकर हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए तनाव के लक्षणों और थकान को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।
इस संबंध में डॉक्टर गेल सॉल्ट्ज ने बताया कि जब हम स्ट्रेस में होते हैं तो हमारा शरीर थक जाता है, वह फ्लाइट और फाइट मोड पर चला जाता है। इसका मतलब है कि या तो वह बीमारी का सामना करता है या कमजोर पड़कर थक जाता है। अगर एक्सरसाइज करने के बाद आप ये सब महसूस करते हैं तो इसका कोई नुकसान नहीं है। वहीं अगर काम के प्रेशर जैसी वजहों से आपको ये लक्षण दिखें तो ये समस्या का कारण बन सकते हैं।
इस वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और सिर दर्द, गला बैठना, पेट संबंधी परेशानी और नींद ना आने जैसी बीमारियां हमें अपना शिकार बना लेती हैं।
हालांकि ये बात सच है कि आप पूरी तरह से स्ट्रेस फ्री जिंदगी नहीं जी सकते लेकिन इसके प्रभाव को आप जरूर कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ एक्सरसाइज, योगा आदि करने चाहिए। साथ ही हेल्दी भोजन करना चाहिए और ऐसा कुछ खाना चाहिए जिससे आपका मूड फ्रेश हो। ऐसा करने से आप तनाव मुक्त जिंदगी जी पाएंगे।