बुढ़ापे में अल्जाइमर होने की संभावना बढ़ जाती है। इस बीमारी में लोगों की याददश्त कमजोर हो जाती है। इस वजह से वे और उनके परिवार वाले काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप आगे चलकर इस बीमारी से बचना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम के हो सकते हैं।
- अगर बुढ़ापे में याददश्त मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अभी से पर्याप्त नींद लें। इससे थकान दूर होती है और नींद दिमाग से नकारात्मक चीजें दूर करने में सहायक है। डॉक्टर भी सात से नौ घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं।
- बुढ़ापे में दिमाग को तरो-ताजा बनाए रखने के लिए अभी से जरूरी एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। इसके लिए दिमागी खेल खेलें और नई-नई चीजें सीखते रहें।
- तनाव अल्जाइमर का एक मुख्य कारण है। इसके लिए नकारात्मक चीजों और लोगों से दूरी बनाएं। साथ ही ऐसे काम करें जिनमें आपकी रुचि है।
- अपनी डाइट में फल सब्जियों के अलावा कुछ जरूरी ड्राई-फ्रूट्स शामिल करें और हो सके तो फास्ट फूड से दूर रहें।
- बुढ़ापे में खुद को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए बच्चों के साथ खेल-कूद करें। इसके अलावा वीकएंड पर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट या फुटबॉल खेल सकते हैं।