तनाव की स्थिति होने पर लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग अपना मूड फ्रेश करने के लिए घूमने निकल पड़ते हैं तो कुछ दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसी चीज के बारे में जानेंगे जिससे आपको तुरंत ही तनाव से मुक्ति मिल पाएगी।
तनाव से छुटकारा पाने के लिए कंबल या मोटी चादर लेकर सोने से आराम मिलता है। इससे दिन भर की थकान, कमजोरी और दुख दूर होते हैं। दरअसल, जब हम मोटी चादर ओढ़कर सोते हैं तो हमें गर्मी का एहसास होता है और ऐसा लगता है कि मानो किसी ने हमें गले से लगाया हुआ है। इससे हमारे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है और तनाव दूर होता है।
इसे DPTS यानी Deep Pressure Touch Stimulation कहते हैं। अगर Deep Pressure का अर्थ समझा जाए तो कंबल या मोटी चादर से शरीर पर दबाव पड़ता है और हमें आराम महसूस होता है। जब आपका शरीर रिलैक्स होगा और दिमाग शांत होगा तो खुद-ब-खुद आपका तनाव दूर हो जाएगा।
वहीं Touch Stimulation का मतलब है, जब आप थक-हार के लेटते हैं तो चादर का टच आपको आराम पहुंचाता है और थकान भूलकर आप सो जाते हैं।
इसलिए जब भी तनाव महसूस करें तो मोटी चादर ओढ़ें और आराम से सो जाएं।