फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की वजह से पिता नहीं मां की नींद को लगता है ग्रहण

Tue, 28 Feb 2017 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे पैदा होते ही माता-पिता की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। ये समय उनके लिए खुशी का तो होता ही है लेकिन इस नई जिम्मेदारी की वजह से वे काफी घबराए हुए भी रहते हैं। विशेषकर मां के लिए यह समय अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। अध्ययन में सामने आया कि बच्चों की वजह से पिता की तुलना में मां की नींद ज्यादा खराब होती है। यह दावा अमेरिका की जॉर्जिया सदर्न यूनिवर्सिटी में किया गया।
विज्ञापन


शोध के अनुसार, बच्चों की वजह से माताओं को महीने में करीब 14 दिन नींद ना पूरी होने की शिकायत रहती है। बच्चों की देखभाल से वे पूरी तरह से थक जाती हैं। पिता की तुलना में मां की थकान ना मिटने की संभावना 50 फीसदी अधिक रहती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि पितृत्व से पुरुषों की नींद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। शोधकर्ता डॉक्टर केली सलविन का कहना है कि बच्चों की देखभाल के कारण महिलाओं की नींद तो पूरी नहीं ही होती, साथ ही उनमें लगातार थकान की शिकायत भी रहती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें