हर ऑफिस में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपको टेंशन देने का काम करते हैं। इन कुछ लोगों की वजह से आपका ऑफिस में समय निकालना मुश्किल हो जाता है और इन लोगों से आसानी से छुटकारा भी नहीं पाया जाता। दिन के 24 घंटे में से हम आठ से दस घंटे दफ्तर में बिताते हैं और इतने लंबे समय तक अगर हम खुश नहीं रहेंगे तो इस से हमारे काम पर तो असर पड़ती ही है साथ ही हमारे स्वास्थ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए हमारे लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। आगे की स्लाइड्स में जानें किस किस तरह के होते है ये लोग और कैसे ऑफिस में खुश रहने के लिए इन लोगों से खुद को बचाया जाए।
विज्ञापन
2 of 6
office stress
हर ऑफिस में कोई एक शख्स ऐसा जरूर होता है, जो बॉस की हर बात पर येस बॉस बोलता है। ऐसे लोग बॉस के चहेता तो बन जाते हैं लेकिन और लोगों की दुविधा को बढ़ा देते हैं। ये वहीं लोग होते है जो हर वक्त जी सर जी सर करके बॉस के आगे पीछे घुमते हैं। ऑफिस में मौजूद ऐसे लोग बॉस के कान भरने या साथ काम करने वाले लोगों के अपडेट पहुंचाते हैं। ऐसे लोगों से ज्यादा घुले मिले नहीं। इनसे दूर से ही दुआ सलाम रखें।
विज्ञापन
3 of 6
office stress
एक न एक आपको अपने ऑफिस में ऐसा साथी भी आराम से मिल जाएगा जिसे सिर्फ अपनी बात सही लगती है। ऐसे लोगों की पहचान आपको किसी भी मीटिंग को दौरान आराम से हो जाएगी, क्योंकि यह लोग अपनी बात को सही ठहराने के लिए हर प्रयास करने में लगे रहते हैं। यह आपकी किसी बात को सही नहीं कहेंगे। इसलिए ऐसे लोगों के साथ रहने का कोई मतलब ही नहीं बनता।
4 of 6
office gossip
हर ऑफिस में आपको कम से कम एक दो शख्स गॉसिप करने वाले भी मिल जाएंगे। ये वही लोग होते हैं जिनका अपने काम पर नहीं बल्कि ऑफिस में या ऑफिस के लोगों की जिंदगी में क्या चल रहा उस पर ध्यान रहता है। ऐसे लोगों के साथ और उनके गॉसिप में आपको शामिल नहीं होना चाहिए। इस से आपकी इमेज को खराब होती ही है और आपका काम भी प्रभावित होता है। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
office stress
हर कोई ऑफिस से समय पर घर निकलना पसंद करता है, लेकिन वहीं कुछ लोगह ऐसे होते हैं जिनका दफ्तर से निकलने का ही मन नहीं करता। ऐसे लोगों के साथ रहना कोई परेशानी वाली बात नहीं है, लेकिन इनके साथ ज्यादा घुलना मिलना भी अच्छा नहीं होता है। ऐसे लोगों के साथ रहने से आपकी सोशल लाइफ खराब होती है और आप सिर्फ ऑफिस तक ही सीमित रह जाते हैं।
कुछ ऑफिसकर्मी ऐसे होते हैं जो दफ्तर आते ही अपने काम पर लग जाते हैं। ऑफिस में क्या चल रहा है क्या नहीं उन्हें इस बात से कुछ लेना देना नहीं होता। वो आते हैं और काम करके घर निकल जाते हैं। ऐसे लोगों की कंपनी भी अच्छी नहीं होती। ऐसे लोगों के ग्रुप में रहने से आपको कुछ सीखने को या अलग करने का मौका नहीं मिलेगा।