फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2018: भूलकर भी इस दिन न खरीदें ये चीजें, वरना होगा भारी नुकसान

Mon, 05 Nov 2018 10:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Dhanteras - फोटो : file photo
नवरात्रों के बाद त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। हाल ही में बीते करवाचौथ के बाद लोग अब बड़ी बेसब्री से धनतेरस के आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, अगले महीने की 5 तारीख को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग अपने  घर के लिए घर में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें खरीदते हैं। जहां एक और इस खास दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद बर्तनों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
glass - फोटो : file photo
शीशे का सामान
धनतेरस के दिन भूलकर भी शीशे का सामान न खरीदें। माना जाता है कि शीशे का संबंध सीधा राहु से होता है जो कि नीच ग्रह माना जाता हैं। यही वजह है कि इस दिन कांच का सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
विज्ञापन

3 of 9
लोहे के बर्तन
धनतेरस के दिन किचन में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं जैसे नुकीला चाकू और लोहे के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।
 

4 of 9
एल्युुमिनियम के बरतन
एल्युमिनियम का बर्तन
धनतेरस पर एल्युमिनियम का बर्तन भी खरीदना वर्जित है। इसका संबंध भी राहु से होता है इसलिए इसको शुभ नहीं माना जाता है। यही कारण कि एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 9
काले रंग की चीज
धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस बहुत शुभ दिन माना जाता है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 9
तेल-
धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि लाने के लिए मना किया जाता है। धनतेरस पर दीये जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें।
विज्ञापन

7 of 9
नकली सोना
धनतेरस के दिन लोग ज्यादातर सोने से बनी चीजों की ही खरीदारी करते हैं लेकिन इस दिन इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि इस दिन गलती से भी नकली ज्वैलरी घर में नहीं लाने चाहिए। 

8 of 9
खाली बर्तन
धनतेरस पर जब कभी दुकान से कोई नया बर्तन खरीदें तो उसे कभी भी घर पर खाली करके न लाएं।कोशिश करें कि उसमें थोड़ा सा अनाज या पानी भर लें। 

 
विज्ञापन

9 of 9
तेल
धनतेरस के दिन तेल या घी खरीदने के लिए अक्सर मना किया जाता है। धनतेरस पर दीये जलाने के लिए तेल पहले से ही खरीद कर रख लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें