खुशी
- फोटो : file photo
दिन भर के काम की 10 मिनट में समीक्षा करने से कोई जादू तो नहीं होगा। मगर, सैंडी कहती हैं कि अगर किसी को ये शक है कि वो डिप्रेशन में जा सकता है, तो उसे अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।लेकिन, जो लोग आम तौर पर हारा हुआ महसूस करते हैं। तनाव में रहते हैं।जिन में डिप्रेशन के लक्षण नहीं दिखते, उन्हें ये नुस्खा काफी मदद कर सकता है।
सैंडी ने एक और नुस्खा सुझाया है। जो लोग अक्सर बोर होने की शिकायत करते रहते हैं।ये नुस्खा उनके लिए है। सैंडी कहती हैं कि बोर होने के भी फायदे हैं। अगर आप खाली हैं, तो आप का जहन स्वच्छंद विचरण करता है। इस दौरान कई क्रिएटिव आइडिया भी आप के दिमाग को सूझ सकते हैं।
अगर जीवन में नीरसता के कुछ पल हैं, तो, उनका बुरा न मानिए। उस दौरान दिमाग को खुला छोड़ दीजिए, न कि मोबाइल या कंप्यूटर पर वक़्त बर्बाद करें। कुछ बोरिंग काम जैसे, तारे गिनना या फिर फोनबुक से नंबर रटना भी आप के जहन को धार दे सकते हैं।दिन में ख़्वाब देखना भी जहन की बेहतरी के लिए अच्छा माना जाता है।
सैंडी सलाह देती हैं कि, 'अगर आप किसी मुश्किल का हल नहीं खोज पा रहे हैं, तो थोड़ा वक्त किसी बोरिंग काम में लगाएं। इसी दौरान हो सकता है कि आप को अपनी मुश्किल का हल भी मिल जाए। आज के दौर में ये बात और भी मुफीद हो सकती है, क्योंकि हम बहुत सारा समय सोशल मीडिया पर गुजारते हैं।
वक़्त के साथ-साथ आप की सहनशीलता बढ़ती जाती है. पहले के मुकाबले आप तुरंत नहीं खीझते आप शांत रह कर अपनी चुनौती पर फिर से गौर करते हैं।सैंडी कहती हैं कि, 'जीवन में नीरसता का सामना करने के लिए आप को ढेर सारी बोरियत की जरूरत पड़ती है।