Digital Detox Challenge 7 Days: "काॅलेज में एक बार फाइनल ईयर की परीक्षाओं के बाद मैंने 3 दिन के लिए अपना फोन बंद कर दिया था। " सोनिका ने अपने काॅलेज के दिनों को याद अपनी सहेली रिद्धि से साझा की।
डिजिटल डिटाॅक्स का मतलब है कुछ दिनों के लिए मोबाइल, सोशल मीडिया या गैजेट्स से दूरी बनाना। मानसिक स्वास्थ्य सुधारने या तनाव कम करने के लिए जब लोग स्मार्टफोन, कंप्यूटर और सोशल मीडिया से जानबूझकर कुछ समय के लिए दूर हो जाते हैं तो यह डिजिटल डिटाॅक्स कहलाता है।
ऐसा करना समय की मांग और जरूरत बन गया है। इससे कई फायदे होते हैं। अगर आप महज एक हफ्ते के लिए मोबाइल से दूरी बना लें तो आपके जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं।
7 दिन मोबाइल छोड़ने पर क्या बदलाव हो सकते हैं?
नींद में सुधार
जब आप मोबाइल से दूरी बनाते हैं तो स्क्रीन की ब्लू लाइट में कमी आती है जो आपकी आंखों को थकान से बचाती है और बेहतर नींद आती है।
तनाव में कमी
मोबाइल सोशल मीडिया के जरिए दूसरों से खुद की तुलना की भावना बढ़ाता है। नोटिफिकेशन, रील्स और वीडियो तनाव बढ़ाता है, लेकिन मोबाइल से दूरी इसी तनाव को कम करता है।
फोकस बढ़ता है
अगर आप 7 दिन तक मोबाइल से दूर रहते हैं तो काम में ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है। यह आपके फोकस को बढ़ाता है।
रिश्तों में सुधार
मोबाइल आपको खुद तक सीमित कर देता है। दिनभर रील्स, वीडियो देखने, गेम्स खेलने आदि के चक्कर में आप अपने करीबियों या आसपास के लोगों से दूर हो जाते हैं। मोबाइल छोड़ने से परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम मिलता है।
आत्मचिंतन का समय
मोबाइल से दूरी आपको खुद के लिए वक्त देती है। इससे खुद को समझने का मौका मिलता है।