फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: नवरात्रि में किया जाता है सेंधा नमक का इस्तेमाल, जानिए वजह और फायदे

Sat, 17 Oct 2020 04:13 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो गई है। इस साल शारदीय नवरात्रि 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक हैं। नवरात्रि के पावन दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत भी रखे जाते हैं। नवरात्रि में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर व्रत में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का ही इस्तेमाल किया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे व्रत में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल क्यों किया जाता है। सेंधा नमक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। अगली स्लाइड में जानिए व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल क्यों किया जाता है...
विज्ञापन

2 of 6
सेंधा नमक, नमक का शुद्धतम रूप होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
व्रत में क्यों किया जाता है सेंधा नमक का इस्तेमाल
  • साधारण नमक का इस्तेमाल व्रत में नहीं किया जाता है। साधारण नमक को सी- सॅाल्ट कहा जाता है। साधारण नमक समुद्री नमक होता है और वास्तविक रूप देने के लिए कई तरह के कैमिकल टेस्ट से गुजरता है, जिस वजह से इस नमक को शुद्ध नहीं कहा जा सकता है। सेंधा नमक, नमक का शुद्धतम रूप होता है जिस वजह से व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
सेंधा नमक को पहाड़ी नमक या रॅाक साल्ट भी कहा जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सेंधा नमक
  • सेंधा नमक को पहाड़ी नमक या रॅाक साल्ट भी कहा जाता है। सेंधा नमक कम खारा होता है और आयोडिन मुक्त भी होता है। सेंधा नमक को पूर्ण रूप से शुद्ध माना जाता है। सेंधा नमक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 
अगली स्लाइड्स में जानिए सेंधा नमक के फायदे...

4 of 6
सेंधा नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है
  • सेंधा नमक का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेंधा नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को डाइट में सेंधा नमक को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक
  • सेंधा नमक में आयरन, जिंक, मैग्नीशियम सहित कई अन्य खनिज काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। आप रोजाना सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेंधा नमक का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पाचन तंत्र मजबूत होता है
  • सेंधा नमक का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें