Sawan DIY Bangles: सावन का महीना हर महिला के लिए खास होता है। इस पवित्र महीने में जहां एक ओर शिव पूजा का महत्व होता है, वहीं सजने-संवरने और पति की लंबी उम्र के लिए चूड़ियों का विशेष स्थान होता है। सावन में सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, इनमें चूड़ियों का विशेष महत्व है जो कि शादी के बाद महिलाओं के लिए सिर्फ सजने संवरने की एक एक्सेसरीज मात्र नहीं।
यह शादी के रिश्ते, पति के प्रेम और सुहाग का प्रतीक भी है। हालांकि हर सुहागिन महिलाओं के पास चूड़ियों के कई सेट होते हैं। ऐसे में अगर आप नई चूड़ियां खरीदना नहीं चाहतीं लेकिन कलाइयों पर पति के नाम की खास चूड़ियां सजाना चाहती हैं तो अपनी पुरानी चूड़ियों को घर पर ही नया लुक दे सकती हैं। इस सावन कुछ अलग और खास पहनना चाहती हैं, तो बाजार से खरीदी हुई एक जैसी चूड़ियों की जगह घर पर बनी कस्टमाइज्ड चूड़ियां आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। घर पर कस्टमाइज्ड चूड़ियां बनाने के आसान आइडियाज।
Beauty Tips: ब्यूटी पार्लर नहीं, आपकी रसोई में छुपा है ग्लोइंग स्किन का राज; हर रात करें इस्तेमाल
थ्रेड और स्टोन वर्क चूड़ियां
मेटल या प्लास्टिक की पुरानी चूड़ियों को रंग-बिरंगे धागों में लपेंटे। ऊपर से स्टोन को चिपकाएं। आप इसमें अपने पति के नाम के शुरुआती अक्षर भी जोड़ सकती हैं।
बटन और बीड्स वाली चूड़ियां
बड़े रंगीन बटन और मोती लेकर ग्लू की मदद से अपनी प्लेन चूड़ियों को सजाएं। ये दिखने में ट्रेंडी भी लगती हैं और सावन के रंगों को भी बखूबी दर्शाती हैं।
कांच की चूड़ियों के बीच क्राफ्टिंग
कांच की प्लेन चूड़ियों के सेट के बीच में दो से तीन खुद की डिजाइन की हुई चूड़ियां पहनें। इससे पूरा लुक और भी खास लगेगा।
फोटो वाली चूड़ियां
आजकल फोटो वाली चूड़ियां ट्रेंड में हैं। इसके लिए पति की तस्वीर, या कपल फोटो या शादी की तस्वीर निकला लें। अब पुरानी चूड़ियों को चार-चार के सेट बनाकर दागों में लपेटे। मोटे कड़े जैसा आकार बनने पर उसमें तस्वीरें चिपकाएं। फिर इस कड़े के दोनों तरफ एक-एक स्टोन वाली या मोती वाली चूड़ी पहनें।