Nanny Hiring Tips for Working Parents: आज के दौर में संयुक्त परिवार के बजाय एकल परिवार (न्यूक्लियर फैमिली) का चलन बढ़ गया है। इन परिवारों में भी अगर पति-पत्नी दोनों नौकरी पेशा हैं तो उनके आगे बच्चों की देखभाल करना एक बड़ी समस्या है। इस तरह के दंपतियों के लिए बेबीसिटर या नैनी का सहारा लेना सबसे व्यावहारिक विकल्प माना जाता है, लेकिन सही चुनाव के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। जिससे बच्चे की बेहतर परवरिश हो सके, क्योंकि आपका मासूम बच्चा किसी कच्ची मिट्टी की तरह होता है। बचपन से उसे जिस तरह ढाला जाएगा वह वैसा ही आगे चलकर बनेगा। इसलिए नैनी के चुनाव से पहले इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
पूर्व अनुभव व आपातकालीन स्थिति से निपटने की समझ
जिस नैनी को आप चुन रहे हैं उसके पास बच्चों को संभालने का पूर्व अनुभव भी हो। साथ ही आपातकालीन स्थिति में उस समस्या से निपटने की उसकी समझ को भी जानना चाहिए। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए।
नैनी रखने से पहले जरूर लें ट्रायल पीरियड
नैनी या बेबीसिटर को काम पर रखने के बाद तुरंत उस पर पूरी तरह निर्भर होने के बजाय कुछ समय तक उसके काम और व्यवहार पर नजर रखना जरूरी है। इस दौरान देखें कि वह बच्चे की जरूरतों को कितनी अच्छी तरह समझती है, उसके साथ कैसा व्यवहार करती है और अपनी जिम्मेदारियां कितनी सावधानी से निभाती है।
नैनी को बताएं बच्चे की देखभाल से जुड़े जरूरी नियम
नैनी को काम पर रखने के बाद कई बार जिम्मेदारियों को लेकर गलतफहमी हो सकती है। ऐसे में वह किसी काम को करने से यह कहकर मना कर सकती है कि उसे इसके बारे में पहले नहीं बताया गया था। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप शुरुआत में ही उसके काम और जिम्मेदारियों की एक स्पष्ट सूची तैयार कर लें।
पेरेंटिंग टिप्स: बच्चों को हर बात पर खाने की चीज का लालच देना पड़ सकता है भारी, हो जाएं सावधान
पेरेंटिंग टिप्स: बच्चे का स्क्रीन टाइम करना है कम? सबसे पहले माता-पिता बदलें अपनी ये आदतें