लॅाकडाउन की वजह से लगभग सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों से आजकल वर्क फ्रॉम होम ही करवां रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से ये बहुत जरूरी भी है। इस दौर में ज्यादातर परिवारों में पति-पत्नि दोनों ही वर्किंग हैं। वर्क फ्रॉम होम में पति-पत्नियों को कई तरहों की समस्याओं को झेलना पड़ रहा है। जिस वजह से पति- पत्नि के आपसी रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी हैं।
पहले से ऑफिस जाना होता तो हर चीज की व्यवस्था बनी हुई थी, परंतु इस समय सारी व्यवस्थाएं थोड़ी बिगड़ गई हैं। इससे पहले कभी वर्क फ्रॉम होम किया भी नहीं तो इन सब की आदत भी नहीं है, ऐसे में पति-पत्नि में मनमुटाव होना आम बात है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अगर आप अपना लेंगे तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी...