फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दौर में इश्क: लॉकडाउन की दिक्कतों के बीच रिलेशनशिप को कैसे रखें जवां?

Wed, 13 May 2020 12:23 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्रिटेन ही नहीं दुनिया भर के प्रेमी जोड़ों को इन दिनों एक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। लॉकडाउन के समय में लोग अपने घरों से जरूरी काम के लिए ही बाहर निकल सकते हैं। अगर आप एक साथ नहीं रहते हों तो अफसोस यह है कि प्रेमी- प्रेमिका से मिलना जरूरी काम में शामिल नहीं है, यानी आप लॉकडाउन के दौरान एक दूसरे से नहीं मिल सकते।

ऐसे मुश्किल दौर में ब्रिटेन की डिप्टी चीफ मेडिकल आफिसर डॉ। जेन्नी हैरिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के घर आते जाते हैं तो इससे संक्रमण हो सकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि ऐसे समय में कपल्स को अपनी रिलेशनशिप का टेस्ट लेना चाहिए और ऐसा करने के लिए लॉकडाउन की पाबंदियों के दौर में एकसाथ रहना चाहिए।

27 साल की लाउरा कौलिंस ने इस टेस्ट को स्वीकार करते हुए अपने पार्टनर जोन पीयर्सन के साथ रहना शुरू कर दिया। चार साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इस दौरान दोनों अलग अलग ही रह रहे थे।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लाउरा कौलिंस ने बताया कि लॉकडाउन में अपने फ्लैट में अकेले रहने से ज्यादा खराब क्या ही होता। इसलिए जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तो लाउरा अपने पार्टनर जोन के साथ रहने के लिए उनके माता-पिता के घर कॉर्नवाल आ गईं। जोन अभी अपने बचपन के कमरे में काम कर रहे हैं, वे अपने पुराने खिलौनों से घिरे हुए हैं, जिसमें टेडी बीयर, पोकमैन कार्ड और उनका एक पुराना गिटार शामिल है। यह काफी मजेदार है।

लाउरा ने बताया कि हमलोगों ने जिस तरह एकसाथ होने के लिए सोचा था, यह वैसा तो नहीं है। लेकिन हमारा एक साथ होना शानदार अनुभव है। हम लोग एक साथ गार्डेन में लंच ब्रेक लेते हैं। कोरोना महामारी के दौर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आठ साल के लंबे अंतराल बाद अपने माता पिता के पास आने के अनुभव पर जोन ने बताया कि अभी तो हमने उस तरह से नहीं देखा है। लेकिन डैड छोटी छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं। अगर हमने डिश वाशर को पूरी तरह खाली नहीं किया तो भी वह नाराज हो जाएंगे।

जोन और लाउरा ने कभी कार्नवाल आने की योजना नहीं बनाई थी लेकिन अब वे यहां हर पल का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मैं अपनी एक्स के साथ रहने आ गया
आपने ऊपर ठीक ही पढ़ा है। केयर्न लाइनहैम और एजे जेम्स, दोनों की उम्र 23 साल है। चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पांच महीने पहले इनका ब्रेकअप हो गया था। लेकिन दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहे।

एजे जेम्स ने न्यूजबीट ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, हम और हमारे परिवार वाले इसके बारे में मजाक भी करते थे। जब लॉकडाउन की अफवाह शुरू हो रही थी तब एजे जेम्स ने केयर्न से पूछा कि वह कहां रहेंगे। एजे ने बताया कि कुछ वजहों से, उन्होंने कहा कि वे तीन सप्ताह तक मेरे घर में रहना चाहते हैं।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केयर्न, एजे के घर आ गए। एजे के माता पिता और उनके छोटे भाई के साथ रहने के लिए। एजे ने बताया, "मुझे लगता है कि मेरा परिवार मुझसे ज्यादा उनको प्यार करता है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद वे अपने घर चले जाएंगे। उनके पिता उन्हें बुला सकते हैं।

केयर्न और एजे, दोनों कामकाजी हैं। केयर्न एक लॉरी ड्राइवर हैं जबकि एजे विशेष देखभाल की जरूरतमंद लोगों की देखभाल करती हैं। केयर्न बताते हैं कि वे कभी कभी इस बात पर कंफ्यूज हो जाते हैं कि एजे के घर में वे मेहमान हैं। दोनों एजे के कुत्ते के साथ बेड भी शेयर करते हैं। लेकिन दोनों जोर देते हुए कहते हैं कि भविष्य में एकबार फिर से एक होने की संभावना अब नहीं है।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वर्चुअल सैर सपाटा
लंदन से  पेरिस, पेरिस से न्यूयार्क,  रिया और राजीव ने दुनिया भर की काल्पनिक सैर कर रहे हैं। दोनों एक साल से रिलेशनशिप में हैं और अलग अलग रहते हैं। लेकिन दोनों लॉकडाउन को दिलचस्प बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। दोनों अब तक दुनिया भर के म्यूजियम की सैर कर चुके हैं। न्यूयार्क की गुगेनहेम और म्यूजियम ऑफ मॉर्डन आर्ट के अलावा पेरिस के लोवरे म्यूजियम को रिया और राजीव ऑनलाइन देख चुके हैं।

23 साल की रिया ने कहा कि एक साथ दुनिया के आश्चर्यजनक जगहों को देखना कूल अनुभव है। भले हम प्लेन से यात्रा करने की जगह इंटरनेट के जरिए यह काम कर रहे हैं। इन दिनों राजीव को शर्ट पहनना भी अतिरिक्त काम लगता है। वैसे सच यह भी है कि दोनों के लिए रिलेशनशिप के मायने केवल दुनिया घूमना नहीं है।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसलिए रिया और राजीव ने मिलकर एक रीडिंग क्लब भी बनाया है। इसमें दोनों एक दूसरे की फेवरिट पब्लिकेशन को सब्सक्राइब कर रहे हैं। जैसे कि रिया के लिए न्यूयार्क टाइम्स और राजीव के लिए मीडियम सब्सक्राइब किया गया है। दोनों जो भी पढ़ते हैं, उस पर बाद में चर्चा करते हैं।

राजीव डेटा साइंटिस्ट हैं। ऐसे में रिया ने उनके काम को बेहतर ढंग से समझने के लिए वक्त निकाला है। रिया ने बताया, "मैं उनसे कोडिंग ट्यूटेरियल ले रही हैं। मैं अब समझने लगी है। इस अच्छी स्किल को सीखना कूल है।"

दोनों के मुताबिक उनकी रिलेशनशिप के लिए यह सब महत्वपूर्ण है। राजीव ने बताया, "घर में ऐसे ही रहने से इन दिलचस्प चीजों को करना बेहतर है। अगर आप कुछ नहीं करते हैं तो निगेटिव सोच पनपने लगती है। फिर मौजूदा स्थिति के लिए आप एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने लगते हैं। दिलचस्प चीजों को करके आप एक दूसरे को अच्छा एहसास कराते हैं और नया अनुभव हासिल करते हैं।"
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
डेटिंग एंड रिलेशनशिप कोच सामी वुंडर के मुताबिक, लॉकडाउन के समय में रिलेशनशिप को जवां रखने क पांच टिप्स
  • एकसाथ वक्त व्यतीत करने के साथ साथ आप खुद और अपने पार्टनर को पर्याप्त समय दें। जब आपके पति प्लेस्टेशन खेलने में व्यस्त हों तो आप कोई किताब पढ़ सकती है। एक दूसरे को स्पेस दें और आजादी भी। घर पर एकसाथ हैं तो यह उम्मीद ना करें कि आपको सबकाम एकसाथ ही करना है।
  • आप घर में फंसे हुए हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि जीवन से रोमांस पूरी तरह गायब हो जाए। आप रात में घर पर ही डेट का इंतजाम कर सकते हैं, कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। अच्छे कपड़े पहन कर अच्छे दिख सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ईमानदारी से समस्याओं को स्वीकार करना चाहिए और उसके हल की दिशा में प्रयत्न करना चाहिए। अगर आपको लगे एक दूसरे में शारीरिक आकर्षण कम हो रहा है, तो इसके लिए समय निकालिए। एक दूसरे को अच्छी लगने वाली चीजें कीजिए। अच्छे संदेश भेजकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं।
  • अगर पार्टनर के साथ नहीं रह रहे हों तो क्रिएटिव हो सकते हैं। पाटर्नर को फूल, भोजन और पत्र भेज सकते हैं। सरप्राइज दे सकते हैं।
  • आप जीवन में अपनी प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय कर सकते हैं। लॉकडाउन ने इसका अवसर भी मुहैया कराया है। आपको लग सकता है आप कैद में हैं लेकिन ऐसे वक्त में उन लोगों को कनेक्ट कर सकते हैं जिनसे आप प्यार करते हैं। कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपने पहले कभी नहीं किया हो।
(नोट: तस्वीरें प्रतीकात्मक तौर पर इस्तेमाल की गई हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें