हमेशा से घर के बड़े भाई व बहनों को सोचने की क्षमता में अपने छोटे-भाई बहन से बेहतर माना जाता हैं। लेकिन अभी तक कोई इसका कारण नहीं जान पाया। हाल में इसी सब्जेक्ट पर हुए एक अध्ययन में बताया गया कि बड़े बच्चों को शुरुआती समय से ही माता-पिता की ओर से अधिक मानसिक प्रोत्साहन मिलता है। इसी वजह से उन्हें अपने छोटे भाई-बहनों से अधिक समझदार माना जाता हैं।
सोचने की क्षमता विकसित
अध्ययन ने पाया कि बड़े बच्चे आईक्यू टेस्ट में अपने छोटे भाई-बहनों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि सभी बच्चों को माता-पिता से बराबर भावनात्मक मदद मिलती है लेकिन पहले बच्चे को ज्यादा मदद मिलती है, जिससे सोचने की क्षमता विकसित होती हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया कि यह भी ऐसा देखा जाता है कि बड़े बच्चे बाद में अधिक वेतन पाते हैं और अधिक शिक्षा हासिल करते हैं।