फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेंशन का फंडा बढ़ा न दे आपकी टेंशन!

Tue, 24 Sep 2013 05:29 PM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर आपने कई लड़कियों को ये कहते हुए सुना होगा कि उनको हर कोई पसंद करता है, हर कोई उनके पीछे पड़ा है। लेकिन कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों?
विज्ञापन


दरअसल, कुछ लड़कियों की बॉडी लैंग्वेंज इन्वाइटिंग होती है, आप भले ही उसे सामान्य मान रहे हों मगर सामने वाला इसका गलत मतलब लगा सकता है।

अमर उजाला ने रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. नीलम सक्सेना से ये जानने की कोशिश की, कि किन चीजों से बॉडी लैंगवेंज का गलत मतलब लगाया जा सकता है और उससे बचने के लिए क्या करें।

डॉ. नीलम सक्सेना कहती हैं कि बॉडी लैंग्वेंज ऐसी होनी चाहिए जिससे आपकी पर्सनेलिटी डिसेंट लगे। आपकी चाल-ढाल, पोस्चर और बॉडी लैंग्वेंज में कोर्डिनेशन होना चाहिए। उनका कहना है कि आपका अपीयरेंस बहुत महत्वपूर्ण होता है, फिर चाहे आप पार्टी में जा रहे हैं, ऑफिस में है या फिर फ्रेंड्स के साथ हैं।
विज्ञापन


एक उदाहरण देते हुए डॉ. नीलम कहती हैं कि कई लड़कियां जब इंटरव्यू देने जाती हैं तो नर्वसनेस दूर करने के लिए बॉडी को बार-बार शेक करती हैं, कई बार उनके पैर शेक होते हैं तो कई बार हाथ चलने लगते हैं। इससे अनजाने में ही वे अटेंशन क्रिएट कर रही होती हैं।

ग्रुप में अलग सा दिखना
जब आप ग्रुप में किसी से बात कर रही हैं और आप पैर फैलाकर खड़ी है साथ ही आपने हाथों को स्टाइल से कमर पर रखा हुआ है या कुछ लड़कियां बात करते हुए अपने दोनों हाथ पीछे की जेब में डालकर बात करती हैं। आपके इस स्टाइल को सामने वाला गलत तरीके से समझ सकता है। ध्यान रहें जब भी आप ग्रुप में बात करें तो ओरों की तरह सामान्य ही खड़े हो।

इसी तरह से पैर फैलाकर हाथ बांधकर खड़े रहने का स्टाइल भी बहुत अच्छा मैसेज नहीं देता। इतना ही नहीं, आप ग्रुप में बैठे हैं और लगातार पैर शेक कर रहे हैं तो भी इसे अटेंशन पाने का जरिया माना जाता है। अच्छा होगा आप ग्रुप में कुछ भी ऐसा ना करें जिससे सामने वाला आपकी ओर आकर्षित हो।

बैठकर अंगड़ाई लेना
कई बार लड़कियां ऑफिस में बैठकर या सार्वजनिक जगहों पर अनजाने में अंगड़ाई लेती हैं इससे सबका ध्यान उनकी तरफ आकर्षित होता है। आप सार्वजनिक रूप से अंगड़ाई लेने या ऐसा कुछ भी अलग करने से बचें।

कुछ लड़कियां सोशल गैदरिंग में या किसी पार्टी में एकदम बिंदास होकर, मस्त चाल चलते हुए, हाथ झुलाते हुए आगे बढ़ती हैं। इससे आपको देखने वाले लोगों पर गलत संदेश जा सकता है।

डॉ. नीलम के मुताबिक, लड़कियों को बहुत तनकर या मदमस्त चाल में ना चलकर सामान्य रूप से चलना चाहिए और उसी तरह से बिहेव करना चाहिए।

लिप्स मोंमेट पर रखें ध्यान
कई बार लड़कियां बात करते हुए अपने होंठ काटती हैं, या फिर होंठों को दांतों के नीचे दबाती हैं, इस तरह के एक्ट से सामने वाला व्यक्ति गलत मतलब निकाल सकता हैं।

डॉ. नीलम कहती हैं कि बातचीत के दौरान लिप्स के मोंमेंट सामने वाले के मन में आपकी इमेज को बदल सकते हैं।

लिप्स को साइड के काटना, लिप्स पर बार-बार जीभ फेरना जैसी चीजें लड़कियां अकसर स्टाइल मारने के लिए करती हैं जिससे आप बेशक कितनी ही अच्छी हो आपकी गलत इमेज बन सकती है।

आंखों के मोंमेंट पर भी रखें ध्यान
कई बार लड़कियां बात करते हुए आंखों को खोल बंद करती हैं, मासूमियत से आंखें दिखाती हैं या फिर नशीली आंखे बनाती हैं तो इस तरह से आंखों के मोंमेंट से भी सामने वाले व्यक्ति पर गलत मैसेज जाता है।

कई बार लड़कियां आंख में कुछ पड़ गया है और उसे निकालने के दौरान अजीबो-गरीब फेस बनाती हैं जो कि बहुत ही चीप और वीयर्ड लगता है।

अन्य चीजों का रखें ध्यान
कई लड़कियां जानबूझकर अपने बाल गिराकर उन्हें फूंक मारक पीछे करती हैं तो कुछ च्यूइंगम चबाते हुए अपइस लटें धूमाती हैं, इससे सामने बैठे व्यक्ति पर गलत मैसेज जा सकता है।

हाथों का मूवमेंट भी आपकी इमेज खराब कर सकता है। कुछ लड़कियां नेल पॉलिश लगता हैं या फिर रिंग इत्यादि पहनकर कुछ भी नया अपने हाथों के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं तो वे दूसरे व्यक्ति को आकर्षित करने की कोशिश करती हैं। इसके लिए वे बार-बार ऐसे कारनामे करने की कोशिश करती हैं जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है।

कुछ लड़कियों की चाल, उनके बोलने का ढंग, एक ही आदत को बार-बार रिपीड करना, 'उफ्फ' या 'ओह माई गॉड' जैसे वर्ड्स को जानबूझकर हर बात पर जोर-जोर से बोलना, तेज बोलना इन सब बातों पर यदि आप ध्यान नहीं रखती तो हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति इसका गलत मतलब निकालें।
विज्ञापन


ऐसा क्यों होता है? इस सवाल के जवाब में डॉ. नीलम कहती हैं कि कुछ लड़कियां अटेंशन पाने के लिए तो, कुछ तारीफ पाने के लिए ऐसा करती हैं।

कुछ लड़कियां उनके बारे में लोग बात करें इसीलिए ऐसा करती हैं जबकि कुछ लड़कियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भी ऐसा करती हैं।

डॉ. कहती हैं कि इस कैटेगिरी में ऐसी लड़कियां भी शामिल हैं जो मजबूरी में ऐसा करती हैं। दरअसल, वे सुंदर ना होने या हीनभावना के कारण फ्रस्टेट रहती हैं जिससे वे ऐसे कारनामे करने लगती हैं कि लोग उनकी ओर आकर्षित हो।

यदि आप डिसेंट बने रहना चाहती हैं तो आपको सार्वजनिक रूप से सभ्य रहना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें