फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किक डे' स्पेशल: इन्हें आज मार सकते हैं किक

Fri, 27 Sep 2013 07:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स! 16 फरवरी को 'किक डे' सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसा दिन जब आप अपनी लाइफ से बुरी चीजों को निकाल बाहर फेंक सकते हैं। आमतौर पर लोग ऐसा सोचते हैं कि वे 'किक डे' पर किसी को किक मार देंगे या फिर किसी व्यक्ति को अपनी जिंदगी से दूर कर देंगे।
विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी किक के कई मायने है। आप चाहे तो अपनी लाइफ से बुरी चीजों को भी किक मार सकते हैं, इससे आपकी लाइफ भी हेल्दी रहेगी। आइए जानें 'किक डे' पर आप क्या कर सकते हैं खास।

अपनी बुरी आदतों को बदलें
अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपकी कुछ आदतों से अकसर नाराज हो जाता है तो आज आप 'किक डे' को सेलिब्रेट करते हुए अपनी उन बुरी आदतों को अपनी लाइफ से दूर करने का प्रण लें और उन्हें हमेशा के लिए किक कर दें। यदि आपके पार्टनर को आपका ड्रिंक करना या धूम्रपान करना पसंद नहीं तो आज आपके पास इसे छोड़ने का बेहतर तरीका है।
विज्ञापन


गलत संगत को मारे किक
अगर आपको लगता है कि आपके साथ हर पल कोई ऐसा व्यक्ति या ऐसे लोग रहते हैं जिनसे आप अपने सोचने-समझने और पार्टनर को टाइम देने जैसी चीजों को खो रहे हैं तो आज आप अपनी उस बुरी संगत को 'किक डे' सेलिब्रेट करते हुए दूर कर दें।

ऑनलाइन मेनिया को मारे किक
अगर आपको फील होता है कि आप बहुत ज्यादा ऑनलाइन रहते हैं या फिर अपना समय सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बहुत ज्यादा व्यतीत करते हैं तो आज आप 'किक डे' पर अपनी इस आदत से छुटकारा पा सकते हैं।

पोर्न साम्रगी को मारे किक
अगर आप पोर्न सामग्री देखना पसंद करते हैं या फिर आपके कंप्यूटर में ढेर सारी पोर्न सामग्री है तो आज आप उस सारी पोर्न सामग्री को अपने कंप्यूटर से किक मार दें फिर देखें आपको कितना अच्छा महसूस होता है।

प्यार से दोस्तों को भी किक मार सकते हैं
अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा कि आप 'किक डे' कैसे सेलिब्रेट करें तो आप एक काम कर सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ इसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। लेकिन इसको सेलिब्रेट करने का भी अलग अंदाज अपनाएं। यानी आप जिसे किक मार रहे हैं उसे उतनी किक मारे जितने साल का वो है। इस पल को आप और आपका दोस्त दोनों ही एन्जॉय करेंगे।

बुरे दोस्तों को मारे किक
अगर कोई आपकी लाइफ में इंटरफेयर कर रहा है या फिर आपको उससे तनाव होता है या फिर कोई आपको बहुत ज्यादा परेशान कर रहा है तो आज सही समय है जब आप उसे अपनी लाइफ से किक मारकर बाहर कर सकते हैं।

कहने का अर्थ है, हर दिन को आप एन्जॉय कीजिए लेकिन यदि आप उसे मीनिंगफुल तरीके से एन्जॉय करेंगे तो आप खुद अपने अंदर बदलाव पाएंगे। इससे आपकी पर्सनल लाइफ हेल्दी हो जाएगी और आपका पार्टनर भी आपसे बेहद खुश होगा। तो चलिए हम और आप आज अपनी बुरी चीजों को किक मारकर 'किक डे' सेलिब्रेट करते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें