फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह एक लफ्ज मोहब्बत में ला सकता है दरार

Mon, 12 Aug 2013 07:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप अपनी रिलेशनशिप को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ ऐसी बातों से बचना चाहिए, जो रिश्ते में दरार ला सकती हैं।
विज्ञापन


हालिया सर्वे में ये बात सामने आई है कि आमतौर पर माफी मांगने के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है अगर वो पार्टनर से बोला जाए, तो रिलेशन खराब हो सकता है।

डेली मेल की प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यदि आपको स्वस्थ रिश्ता चाहिए तो 'सॉरी' बोलने से बचना चाहिए। इससे ऐसा महसूस होता है कि आपने पार्टनर के आगे हथियार डाल दिए हैं और आप समझौता करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सेक्स के दौरान मर्द को भी होता है दर्द

अगली बार जब आप पार्टनर से बहस कर रहे हो तो 'सॉरी' बोलने से बचें। इसके बजाय आप रिश्ते को मजबूत करने के फंडे तलाशे।

ये रिसर्च अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने कराई, जिसमें पाया गया कि सॉरी बोलने की तुलना में पार्टनर को साथी को पर्याप्त स्पेस और अधिकार देना चाहिए।

देखें: क्या कभी देखी हैं ऐसी अजीबो-गरीब ब्रा?

इसमें पार्टनर को उसकी बात कहने की आजादी देना, अपनी गलतियों को स्वीकार करना, पार्टनर को सम्मान देना और झगड़ा खत्म करने की इच्छा इत्यादि शामिल है।

ये रिसर्च मैरिड कपल्स पर किए गए अन्य दो अध्ययनों पर आधारित है। रिसर्च के ऑथर एसोसिएट प्रोफेसर कीथ सैनफोर्ड हैं।

पढ़ें: दर्द और कामुकता का अनोखा रिश्ता

पहले अध्ययन में 18 से 77 साल के 455 शादीशुदा जोड़ों को लिया गया, जिनकी शादी को एक साल से कम और 55 साल हो चुके थे।

इनसे कहा गया कि उनके पार्टनर से झगड़े के मुद्दों की एक लिस्ट बनाएं कि किन-किन मुद्दों को लेकर उनकी बहस और झगड़े होते है। इसमें उन मुद्दों को भी शामिल करना जरूरी था, जिनमें गलतफहमी शामिल रही।

इस रिसर्च में 28 ऐसी कैटेगिरी निकली, जिनमें से 6 ऐसी थीं, जिनके कारण सबसे ज्यादा झगड़े होते हैं।

पढ़ें: जानें, सुहागरात को कैसे बनाएं खास

दूसरे अध्ययन में 19 से 81 साल तक के 498 लोगों को शामिल किया गया जिनकी शादी को 1 साल से कम और 51 साल तक हो चुके थे।

रिसर्च में पाया गया कि दोनों पार्टनर को रिश्ते बचाने के लिए कुछ ना कुछ कोशिश जरूर करने चाहिए।

इस स्टडी में 6 ऐसी चीजों को ढूंढ़ा गया, जिसमें 'सॉरी' कहने के बजाय इन बातों पर अमल किया जाए तो रिश्ता ज्यादा मजबूत किया जा सकता है।

पढ़ें: सेक्स को एंज्वॉय करने के आसान उपाय

- पार्टनर को अधिक से अधिक समय दें।
- एक ही जैसे मुद्दों पर बार-बार होने वाले टकराव से बचें।
- एक-दूसरे से ज्यादा से ज्यादा बातचीत करें।
- प्यार जताएं।
- पार्टनर को उसके होने का महत्व बताएं।
- अपनी गलतियों को स्वीकारें।

पढ़ें: जवानी में इन सितारों ने खोई अपनी वर्जिनिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें