फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली डेट का कत्ल कर सकते हैं 'तीन शब्द'

Thu, 27 Jun 2013 02:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम की डगर पर पहली डेट का अपना ही मजा है। खासकर पहली डेट हर लिहाज से प्रेमियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। अगर जब आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो आप को सतर्क होने की खासतौर पर जरूरत है।
विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार, तीन शब्द ऐसे हैं जो लड़का और लड़की दोनों को ही पहली डेट पर नहीं बोलने चाहिए।

डिवोर्स कोच और लेखक डेबी बर्गिन के मुताबिक, अगर कोई पहली बार मुलाकात में ये तीन शब्द कहता है तो किसी को भी सुनने में अटपटा लग सकता है बेशक, ये तीन शब्द आप दूसरी-तीसरी मुलाकत में कहेंगे तो ये उतना बुरा नहीं होगा।

ये तीन शब्द हैं’ "I Googled You."

डेबी बर्गिन कहती हैं कि ‘जिज्ञासा हर किसी में होती है और हर कोई दूसरों के बारे में ज्यादा जानने का इच्छुक होता है। लेकिन पहली मुलाकात में अगर कोई कहे कि ‘मैंने आपको इंटरनेट पर खोजा था’ तो उस दौरान ऐसा महसूस होता है आप उस व्यक्ति के सीक्रेट्स जानने के इच्छुक हो।'
विज्ञापन


ये बात सिर्फ पहली डेट पर ही नहीं बल्कि पहली मीटिंग में भी लागू होती है जब आप किसी व्यक्ति से मुलाकात करते हैं। ऐसे में जो जानकारी उसने आपको नहीं दी है और आप वही बात उसके बारे में जानने के इच्छुक होते हैं तो धैर्य रखिए।

हालांकि डेबी ये भी कहती हैं कि जिस व्यक्ति के साथ आप समय बिताना चाहते हो, उसके बारे में जानना और अधिक जानकारी पाना गलत नहीं है। हर कोई आजकल ऐसा ही करता है लेकिन ये बात सामने वाले को बताना गलत है।

डेबी के मुताबिक, किसी भी लड़के या लड़की को पहली डेट पर यह कहने की जरूरत नहीं कि आपने उन्हें गूगल किया था, या उसके बारे में सर्च किया था क्योंकि ये आपकी डेट का मजा किरकिरा कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें