आजकल सच्चे प्यार को समझना बहुत मुश्किल काम है क्योंकि यह तो तय बात है कि दुनिया में रिश्ते में बहुत सारे लोग रहते हैं लेकिन उनमें से सब सच्चे हों, रिश्ते के प्रति समर्पित हों, ये तो जरूरी नहीं है। कई सारे लोग सिर्फ दिखावे के लिए और मन बहलाने के लिए भी रिश्ता रखते हैं, जो कि समय आने पर अपनी सहूलियत के अनुसार पार्टनर बदल लेते हैं, ऐसे में सामने वाले व्यक्ति के दिल पर चोट पहुंचती है लेकिन जो सच्चा नहीं है, जिसके प्रेम सच्चा नहीं है, उसे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं कि वो कौनसी बातें हैं जिनसे आप पता कर सकते हैं कि आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है या बस टाइमपास।