फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का दिमाग होता है मर्दों से ज्यादा तेज, ये है सही वजह

Wed, 09 Aug 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 7
बात चाहे बोर्ड परीक्षा में टॉप करने की हो या फिर लाइफ से तनाव को छूमंतर करने की, महिलाएं मर्दों से हर चीज में आगे रहती हैं। ये हम नहीं हाल में हुई एक रिसर्च का दावा है। आगे क्लिक करके जानें इसकी वजह।
 
विज्ञापन

2 of 7
रिलेशनशिप
बात चाहे ध्यान केंद्रित करने की हो या फिर इमोशंस कंट्रोल करके लाइफ से तनाव दूर करने की महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में ज्यादा बेहतर काम करता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है जिसमें 46,034 मस्तिष्क पर एक अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में कुछ क्षेत्रों में अधिक सक्रिय पाया गया।
 
विज्ञापन

3 of 7
रिलेशनशिप
अमेरिका के जर्नल आफ अल्जाइमर डिसीज में प्रकाशित इस अध्ययन के प्रमुख लेखक डेनियल जी अमेन ने बताया कि लिंग आधारित मस्तिष्क भिन्नताओं को समझने के लिए यह अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा,‘‘ हमने पुरुषों और महिलाओं के बीच ऐसी भिन्नताओं को चिन्हित किया हैं जो अल्जाइमर बीमारी जैसे मस्तिष्क से जुड़े विकारों को लैंगिक आधार पर समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
 

4 of 7
भाषा में छपे एक लेख के अनुसार इस अध्ययन में पाया गया है कि महिलाओं का दिमाग विशेषकर इमोशंस को कंट्रोल करने से लेकर ध्यान लगाने और तनाव के क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में अधिक सक्रिय पाया गया जबकि पुरुषों में मस्तिष्क के दृश्य और समन्वय केंद्र अधिक सक्रिय थे।
विज्ञापन

5 of 7
इस अध्ययन में पाया गया है कि स्पेक्ट (एकल फोटो उत्सर्जन गणना टोमोग्राफी) मस्तिष्क में रक्त प्रवाह का नापन कर सकता है। अध्ययन में 119 स्वस्थ लोगों और मस्तिष्क के आघात, द्विध्रुवी विकार, मनोदशा विकार, सिज़ोफ्रेनिया / मनोविकार के विभिन्न 26,683 रोगियों को शामिल किया गया। इन विषयों के लिए एकाग्रता वाले कार्य करते समय कुल 128 मस्तिष्क क्षेत्रों का विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
इस अध्ययन में पायी गयी भिन्नताओं को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि मस्तिष्क विकार पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करता हैं। महिलाओं में उल्लेखनीय ढंग से अल्जाइमर बीमारी,अवसाद और तनाव विकार की अधिक दर देखी गयी जबकि पुरुषों में एडीएचडी की अधिक दर और आचरण संबंधी समस्याएं देखी गई। अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं में बढ़े प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स रक्त के प्रवाह के कारण वे सहानुभूति, अंतर्ज्ञान ,आत्मनियंत्रण,सहयोग और चिंता के क्षेत्रों में अधिक ताकत प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं के दिमाग के प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स में रक्त प्रवाह में वृद्धि के कारण अधिक चिंता, अवसाद, अनिद्रा, और खानपान का असंतुलन पाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें