अक्सर जो बातें आपके लिए जरूरी नहीं होती वो दूसरे इंसान के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती हैं। ये उस वक्त और जरूरी हो जाता है जब आप किसी के साथ डेटिंग पर गए हो। सामने वाला व्यक्ति आपसे दोबारा मिलेगा या नहीं आपकी पहली डेट से ही पता चल जाता है।
आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही वजहें जिनके बाद लोगों ने एक-दूसरे से मिलना ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 6
relationship
खाने का तरीका
अक्सर देखा गया है कि लोग एक-दूसरे के बारे में अपनी राय डिनर टेबल पर ही बना लेते हैं। वो किस तरह से खाना खाते हैं, खाते समय ज्यादा बोलते हैं या चुप रहते हैं। ये सब बातें उनके लिए बेहद मायने रखती हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर वो इस बात का निश्चय कर लेते हैं कि उन्हें आपसे आगे मिलना है कि नहीं।
विज्ञापन
3 of 6
relationship
कितने सफाई पंसद हैं
एक लड़की ने सिर्फ इसलिए अपनी बॉयफ्रेंड से दोबारा मिलने से मना कर दिया क्योंकि उसने नॉनवेज खाकर अपने हाथ बिना साफ किए अपना फोन उठा लिया था।
4 of 6
relationship
कपड़ों को देखकर
एक महिला बताती हैं कि उन्होंने अपनी पहली डेट को इसलिए न कहा था क्योंकि उन्हें उस लड़के का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल पसंद नहीं आया था। लड़के ने अपनी पहली डेट में अजीबो-गरीब टोपी के साथ टाइट शर्ट पहनी हुई थी। जब भी आप अपनी पहली डेट पर जाएं अपने कपड़ों का चुनाव बुद्धिमानी से करें।
विज्ञापन
5 of 6
रिलेशनशिप
आवाज पसंद नहीं आई
एक महिला बताती हैं कि उन्हें अपने पसंदीदा लड़के से ऑनलाइन प्यार हुआ था। लेकिन जब वो उससे मिली तो उसे ये जानकर बेहद हैरानी हुई कि उसकी आवाज वैसी नहीं थी जैसी उसने अपने दोस्त से अपेक्षा की थी इसलिए उसने ये रिश्ता खत्म कर दिया।
बात करने का तरीका
जिंदगी भर आपका साथ बना रहेगा कि नहीं ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह पहली बार अपनी डेट के सामने पेश आते हैं। आपके बोलने और चीजों को देखने के तरीके से सामने वाला इंसान इस बात का फैसला करता है कि वो आपके साथ जिदंगी निभाना चाहता है कि नहीं।