आप डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। आपने ड्रेस का सलेक्शन कर लिया है लेकिन आप फुटवियर चुनने में कन्फ्यूज हैं तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं।
जी हां, हालिया सर्वें में ये बात साबित हुई है कि पुरूष महिलाओं के फुटवियर पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते। पुरूषों ने भी ये स्वीकार किया कि वे महिलाओं में उनके फुटवियर से ज्यादा उनकी ड्रेस पर ध्यान देते हैं।
हफपोस्ट के अनुसार, फिर भी पुरूषों को अलग-अलग तरह के शूज आकर्षित करते हैं।
दरअसल, कूपनकोड्स फॉर यू डॉट कॉम ने सबसे कम आकर्षक शूज का एक पोल करवाया। जिसमें तकरीबन 2,103 पुरूषों ने भाग लिया। जिसमें पाया गया कि सबसे मंहगे शूज पुरूषों को ज्यादा आकर्षित करते हैं।
पढ़ें: पहली डेट का कत्ल कर सकते हैं 'तीन शब्द'
79 फीसदी लोगों ने ये स्वीकार किया वे अपनी फीमेल पार्टनर के जूतों पर ध्यान देते हैं। यहां हम आपको पोल में आए नतीजों की लिस्ट दे रहे हैं कि पुरूषों को कौन से शूज महिलाओं पर ज्यादा आकर्षित करते हैं।
1. वेज शूज (Wedge shoes) 71 फीसदी
2. बूट (boot) 67 फीसदी
3. क्रॉक्स (Crocs) 63 फीसदी
4. प्लेटफॉर्म (Platforms ) 58 फीसदी
5. फ्लिप फ्लॉप (Flip flops) 55 फीसदी
6. माकसिन (Moccasins) 49 फीसदी
7. मेरी जेन (Mary Janes) 42 फीसदी
8. बैले शूज (Ballet shoes) 37 फीसदी
9. किटन हील्स (Kitten heels) 34 फीसदी
10. स्नीकर (Sneakers) 25 फीसदी
पढ़ें: पहली नजर का प्यार, केमिकल लोचा या कुछ और...
बहरहाल, ये लिस्ट आपके जूते खरीदने के निर्णय को नहीं बदलने वाली। लेकिन इससे आपको ये जरूर पता चलता है कि पुरूष कितना फैशनेबल हो गए हैं।
क्या आपको सचमुच लगता है कि पुरूषों को वाकई वेज शूज सबसे ज्यादा भाते हैं।
पढ़ें: इन सितारों को है सेक्स की लत