आमतौर पर देखा गया है कि ब्रेकअप के बाद औरतें नौ नौ आंसू बहाती हैं और पुरुष झट से दूसरा साथी खोज लेते हैं।
हफपोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, एक सर्वें में भी ये बात साबित हो गई है कि पुरूष ब्रेकअप और तलाक जैसी चीजों से उबरने में बहुत कम समय लेते हैं।
इंडिआनापलिस के प्रोफेसर जॉन टर्नर का कहना है कि पुरूषों को इस तरह के मुद्दों से बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होते। और ना ही उन्हें नए रिश्तों से जुड़ने में बहुत कम समय लगता है। दरअसल, पुरूष नए रिलेशनशिप से जुड़कर अवसाद से निकलने की कोशिश करता है।
वहीं हफपोस्ट डिवोर्स ब्लॉगर जैकी फिलोस्फ का कहना है कि कोई भी पुरूष दो मिनट में ही ब्रेकअप या तलाक के बाद दूसरी महिला के साथ दिखाई दे सकता है।
पढ़े: ये तरीके भी हैं ब्रेकअप करने के
जैकी के मुताबिक, जब महिलाएं इस तरह के मुद्दों से बाहर आने के लिए जद्दोजहद में लगी होती हैं उस दौरान पुरूष अन्य महिला के साथ होते हुए भी डिप्रेशन, एंजाइटी और अन्य समस्याओं से जूझ रहे होते हैं।
अब तो आप समझ ही गए होंगे पुरूष अपने आपको तलाक और ब्रेकअप के प्रभाव से बचाने के लिए नए रिलेशनशिप में बंधने का प्रयास करते हैं।
पढ़ेः क्या आपकी 'लव लाइफ' खतरे में है?