जरा सोचिए कि आप अपने पार्टनर के साथ बिस्तर पर गए हैं और पूरी रात एक दूसरे से चिपक कर सो रहे हैं तो आपको कैसा लगेगा?
जाहिर है कि संतुष्टि मिलेगी। अभी तक आप बिस्तर में जाते थे, अपने पार्टनर को अपने सीने से चिपका कर सोते थे लेकिन कुछ ही देर बाद आपके हाथ सुन्न हो जाते हैं। हाथों के सुन्न होते ही आपको अपने पार्टनर का साथ छोड़ना पड़ता है।
लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब आप जब तक चाहें अपने पार्टनर से चिपक कर सो सकते हैं वो भी बिना अपने हाथों को सुन्न किए।
जी हां, डोरनॉब ऑनलाइन के मुताबिक, डिज़ाइनर मेहदी मोजटाबावी ने एक ऐसे कडल मैट्रस (गद्दे) डिजाइन किए है जिसमें आप जब तक चाहें अपने पार्टनर से चिपके रह सकते हैं।
डिज़ाइनर मेहदी के अनुसार इस गद्दे के बीचों बीच फोम की एक मोटी परत भरी गई है जो कपल्स को एक दूसरे से अलग होने से बचाएगी और हाथ भी सुन्न नहीं होंगे। इस गद्दे के आखिरी सिरे पर कुछ ऐसी बनावट है जिसमें अक्सर आप चाहें तो अपनी उंगलियों को आराम दे सकते हैं।