नए प्यार की में खुमारी में लड़कियां अपने लवर से बहुत कुछ कह देना चाहती हैं। मन में घुमड़ रहे हर इमोशंस को अपने बॉयफ्रेंड से तुरंत शेयर करना चाहती हैं. लेकिन कई बार यह ईमानदारी इतनी भारी भी पड़ती है की रिश्ता बनने से पहले या थोड़े दिनों बाद ही खत्म होने की ओर बढ़ने लगता है । जिस लड़के के साथ वह जिंदगी के सुहाने सफर के सपने देख रही होती हैें, वह पास आने से पहले ही दूर भागने लगता है । लेकिन अगर यह चार बातें शुरूआत में न बताई जाएं तो एक बेहतर और लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता कायम हो सकता है ।
लाइफस्टाइल
- फोटो : file photo
तुम बिल्कुल मेरे एक्स जैसे ही दिखते हो
कोई भी लड़का यह नहीं सुनना चाहता कि आपका एक्स उसके जैसा रहा हो । उनकी आदतें मिलती हैं चालढाल उससे मिलती हों । अगर आपने उसे इसी वजह से पसंद किया है तो आपका रिश्ता टिकेगा नहीं और आपकी इन बातों की वजह से शायद वह बहुत जल्दी ही आपसे दूर हो जाए ।
लाइफस्टाइल
- फोटो : file photo
तुम्हारा दोस्त तुमसे अच्छे कपड़े पहनता है
आपकी सारी तारीफ उसके लिए होनी चाहिए और अगर आप अभी से ही उसके दोस्तों को उससे बेहतर बताएंगी तो अपना रिश्ता ही कमजोर करेंगी । हो सकता है कि वह आपके सामने बस मुस्करा दे लेकिन अंदर ही अंदर उसमें असुरक्षा की भावना बढती जागी जो आगे चलकर आप दोनों के लिए समस्या खड़ी करेगी.
तुम हमारे बच्चे का नाम क्या रखोगे
लाइफस्टाइल
- फोटो : file photo
तुम हमारे बच्चे का नाम क्या रखोगे
माना कि आप उस पर फिदा हैं लेकिन शादी और बच्चों के बारे में बात करने की इतनी जल्दी क्या है । लड़के वैसे भी शादी के नाम से अक्सर घबराते ही हैं और आप जल्दबाजी में उस पर शादी का दबाव डालेंगी तो वह पास आने की बजाय दूर ही भागेगा ।
तुम्हारे दोस्त मुझसे बर्दाश्त नहीं होते
तुम्हारे दोस्त मुझसे बर्दाश्त नहीं होते
आप उसे पसंद हैं, लेकिन आपके लिए वह अपने दोस्त नहीं छोड़ना चाहेगा. भले ही उनकी आदतें देखकर आपको चिढ़ मचती हो लेकिन अपने रिश्ते की भलाई के लिए इस मामले में चुप ही रहें. अगर आप यह सोच रही हैं कि जब और मुद्दों पर उससे खुलकर बात हो जाती है तो इस पर क्यों नहीं, तो हमारी बात नोट कर लें कि आप अपना रिलेशन खुद ही खराब करेंगी.