युवा अक्सर इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि उनका पार्टनर रिलेशनशिप में सीरियस है या नहीं। आमतौर पर यह माना जाता है कि महिलाएं रिलेशनशिप में सीरियस होती हैं, जबकि पुरुषों को कमिटमेंट के मामले में कच्चा समझा जाता है।
यदि आपको लगता है कि वो आपको पसंद करते हैं, आपके आगे-पीछे घूमते हैं, आपसे बात करने का बहाना ढूंढते हैं तो सिर्फ इसी से काम नहीं चलने वाला। बल्कि आपको कुछ और चीजें जाननी होंगी।
यदि आप वाकई जानना चाहते हैं कि वो आपमें इंटरस्टेड है या नहीं, तो आप इन चीजों से इसका जवाब हासिल कर सकते हैं-
सब कुछ जानना चाहेंगे
यदि वो आपको लेकर वाकई सीरियस है, तो आपके बारे में सब कुछ जानना चाहेंगे। आपके साथ समय बिताना चाहेंगे। वो आपसे आपके बारे में, आपकी पर्सनल लाइफ, फैमिली, पसंद-नापसंद, बचपन, यार-दोस्तों जैसी छोटी से छोटी बात जानने में रुचि दिखाएंगे।
कोई गेम नहीं खेलेंगे
आमतौर पर पुरुषों को माइंडगेम खेलकर अपनी बातें पूछना पसंद होता है। अगर वे आपके साथ अपना फ्यूचर प्लान कर रहे हैं तो वे आपसे बेहिचक कुछ भी पूछ सकते हैं। वे आपको अपनी बातों में नहीं फंसाएंगे।
पढ़ें:7 फंडे अपनाए, शादी को बनाएं खुशहाल
फोन भी आ सकता है
अगर वाकई वो आपको पसंद करते हैं तो संभव है कि आपके पास बिना किसी कारण के भी उनका फोन आ सकता है। भले आप उनसे अभी मिलकर आएं हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही उनका फोन आ जाएगा या फिर वो जानना चाहेंगे कि आप ठीक-ठाक घर पहुंच गए या नहीं। हो सकता है वे सिर्फ आपकी आवाज सुनने के लिए आपको फोन करें।
फैमिली और फ्रेंड्स से मिलने का मौका
अगर आप जानना चाहते हैं कि वे आपको कितना सीरियसली ले रहे हैं, तो यह जानने की कोशिश कीजिए कि वे आपको अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स से मिलवा रहे हैं या नहीं। वे आपसे बिना पूछे कुछ-कुछ बताने की कोशिश कर सकते हैं।
टाइम के हो जाएंगे पाबंद
वे समय के पाबंद हो जाएंगे। वो आपकी जरूरत से ज्यादा केयर करने लगेंगे। आपको कभी इंतजार नहीं करवाएंगे। हो सकता है वो आपको हर चीज की याद दिलाएं।
आपकी कंपनी भी भाएगी
वो आपको लेकर खुश हैं तो उन्हें आपकी कंपनी भी अच्छी लगेगी। वे और लड़कियों की तरफ देखने के बजाय आपसे बाते करना, आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
पढ़ें:सेक्स को करना है एंज्वॉय, तो अपनाएं ये उपाय
सलाह भी ली जाएगी
वो आपको बहुत ज्यादा पसंद करते हैं, तो अपनी हर बात में आपसे राय लेना भी पसंद करेंगे। आपके मत को सम्मान देंगे और आपकी पसंद-नापसंद का भी ध्यान रखेंगे। हो सकता है कि वो शॉपिंग पर जाने से पहले आपको ऑफर कर दें।
अपने कॅरियर से लेकर फाइनेंस तक हर चीज में आपकी राय लेने की कोशिश करेंगे। इतना ही नहीं, हो सकता है कि वे अपने फ्यूचर प्लान भी आपको बताएं।
हर मामले में हेल्प करेंगे
आपके बिना कहे वो आपकी हर मामले में मदद करने की कोशिश करेंगे। आपके लिए फील करते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि आपको कोई दिक्कत न हो।
यदि आपका पार्टनर इनमें से कुछ चीजें ही आपके लिए करता है तो आप समझ जाइए कि वो आप में दिलचस्पी ले रहा है। और जल्द ही वो अपने दिल की बात आपके सामने रखेगा।