फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर के साथ मूवी देखने से रिश्ता होता है मजबूत, दूर होती हैं दूरियां

Mon, 12 Oct 2020 10:22 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पार्टनर के साथ मूवी देखने से भी रिश्ता मजबूत होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रिलेशनशिप में छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है। पार्टनर के साथ मूवी देखने से भी रिश्ता मजबूत होता है और रिश्ते में आ रहीं दूरियां दूर होती हैं। मूवी एंटरटेनमेंट का सबसे बेहतरीन सोर्स होती है। मूवी एक ऐसा माध्यम है जो ऑडियंस के इमोशन्स पर गहरा प्रभाव डालती है और कई तरह के मैसेज कन्वे करने का काम भी करती है। इसके अलावा अगर कपल्स साथ बैठकर मूवी देखते हैं तो उनके रिश्ते में प्यार भी बढ़ता है और रिलेशनशिप भी मजबूत होता है। आइए जानते हैं पार्टनर के साथ मूवी देखने के फायदे...
विज्ञापन

2 of 5
पार्टनर के साथ मूवी देखने से आपको पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
साथ में समय बिताने का मौका मिलता है
  • पार्टनर के साथ मूवी देखने से आपको पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में एक- दूसरे के लिए समय निकालना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में साथ में मूवी देखने से कपल्स एक- दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं। एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए एक- दूसरे के साथ समय बिताना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन

3 of 5
मूवी हमारे इमोशन्स पर बहुत गहरा असर डालती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिलेशनशिप की सीख
  • मूवी हमारे इमोशन्स पर बहुत गहरा असर डालती है। मूवी में कई ऐसे सीन्स होते हैं जो एक अच्छे रिलेशनशिप की सीख देते हैं। मूवी में कई सीन्स ऐसे होते हैं, जिनमें हीरो- हीरोइन एक दूसरे की मदद कर रहे होते हैं। साथ में बैठकर मूवी देखने से हमें भी ये एहसास होता है कि हमें भी अपने पार्टनर की मदद करनी चाहिए।

4 of 5
अगर आप अपने पार्टनर की पसंद की चीजें करते हैं तो पार्टनर आपसे हमेशा खुश रहेगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धैर्य रखना 
  • किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी होता है। कई बार हम धैर्य नहीं रखते हैं, जिस वजह रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। आपके और आपके पार्टनर की मूवी की पसंद अलग- अलग हो सकती है। ऐसे में अगर आप उनकी पसंद की मूवी देखेंगे तो ये आपके धैर्य को बढ़ाएगा। अगर आप अपने पार्टनर की पसंद की चीजें करते हैं तो पार्टनर आपसे हमेशा खुश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्टनर के साथ बैठकर मूवी देखने से तनाव कम होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तनाव कम होता है
  • आजकल की लाइफस्टाइल में हर कोई बहुत अधिक व्यस्त रहता है। अधिक व्यस्तता की वजह से तनाव होना आम बात है। पार्टनर के साथ बैठकर मूवी देखने से तनाव भी कम होता है। पार्टनर के साथ बैठकर मूवी देखने से रिश्ता मधुर हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप भी मजबूत बने तो समय निकालकर पार्टनर के साथ मूवी देखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें