सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixa
रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में व्यक्ति पार्टनर की खूब तारीफ करता है, परंतु समय के साथ तारीफ करने की ये आदत न जाने कहां गायब हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप अच्छा रहे तो अपने पार्टनर की तारीफ करने में पीछे न रहें।
अगर आप अपने पार्टनर की तारीफ करना छोड़ देंगे तो उन्हें लगेगा कि अब आप उनसे प्यार नहीं करते हैं। अगर आपके पार्टनर को ऐसा कुछ अनुभव होने लग गया तो आपके रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। रिश्तों को हेल्दी रखने के लिए अपने पार्टनर की तारीफ करना जरूरी है।