फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपोज से पहले इन बातों का रखें ख्याल

Mon, 25 Feb 2013 07:09 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने अपनी ड्रीम गर्ल को प्रपोज करने का मन बना लिया है और आप उन्हें प्रपोज करना चाहते हैं तो जल्दबाजी ना करें, बल्कि उससे पहले कुछ खास तैयारियों के साथ ही कुछ और बातों का ध्यान भी रखें। आइए जानें गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें-
विज्ञापन


* प्रपोज करने से पहले ये ध्यान रखें कि आप एक इंडियन गर्ल को प्रपोज करने जा रहे हैं, फिर चाहे वो कितनी ही मॉडर्न क्यों ना हो, दिल तो हिंदुस्तानी ही है। ऐसे में आप प्रपोजल के दौरान जल्दबाजी ना करें, बल्कि धैर्य से काम लें।

* प्रपोजल से पहले अपनी ड्रीम गर्ल की पसंद-नापसंद के बारे में भी जानें।

* यह भी सुनिश्चित कर लें कि वह किसी और के साथ बिजी ना हो या फिर वो किसी और को ना चाहती हो।

* रिश्ते समय के साथ ग्रो करते हैं तो ऐसे में आपको अपनी ड्रीम गर्ल को कहने की भी जरूरत नहीं है कि आप उसे प्यार करते हैं। आपकी बातें और व्यवहार के जरिए ही उन्हें समझने दें कि आप उसे प्यार करते हैं। लेकिन ये भी ध्यान रखें कि आपका रिलेशनशिप बिना आपके प्रपोजल के आगे नहीं बढ़ेंगा तो उन्हें बराबर हिंट देते रहें।
विज्ञापन


* आप अपनी पार्टनर को यह महसूस कराएं कि आप उसके और उसकी फैमिली के बारे में जानने के इच्छुक हैं और साथ ही आप अपने और अपने परिवार के बारे में भी अपनी पार्टनर को बताते रहें।

* आप अपनी पार्टनर को महसूस कराएं कि वो औरों से अलग कितनी स्पेशल हैं।

* पार्टनर के फ्रेंड्स के साथ दोस्ती बढ़ाएं और अपनी पार्टनर को अधिक से अधिक जानने की कोशिश करें।

* पार्टनर की फीलिंग्स को भी जानने की कोशिश करें और पार्टनर को प्रपोज करने से पहले अपनी फीलिंग्स को पब्लिक ना करें।

* जब भी आप अपनी पार्टनर को प्रपोज करें तो इसमें किसी तीसरे को शामिल ना करें। इससे आपकी इमेज पार्टनर के सामने खराब हो सकती है। इन सबके दौरान आप कॉन्फिडेंड भी रहें।
विज्ञापन


* ये आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है तो आप अपना ड्रेसअप भी ठीक तरह से करें।

* कुछ क्रिएटिव और अलग करने की कोशिश करें। ऐसा लगे कि इस तरह से पहले कभी किसी ने किसी को प्रपोज नहीं किया है।

ध्यान रहें, आपकी क्रिएटिविटी और व्यवहार आपकी पार्टनर को आपके पास लाने में बहुत मदद करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें