आमतौर पर लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं लेकिन एक रिसर्च ने शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने का बेहद बेहतर तरीका निकाला है।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने का सबसे बेहतर तरीका है न्यूड सोना।
एक रिसर्च में पाया गया कि जो कपल बेड में सोने के दौरान कुछ भी नहीं पहनते वे ज्यादा खुश रहते हैं बजाय उनके जो कपड़े पहनकर सोते हैं।
1004 ब्रिटेनवासियों पर किए गए इस सर्वे में पाया गया कि 57 फीसदी लोग जो न्यूड सोते हैं उनकी शादीशुदा जिंदगी उन लोगों के मुकाबले बेहद खुशहाल है जो पजामा, नाइटी और अंडरगारमेंट्स पहन कर सोते हैं।
किसने करवाया सर्वे
कोटन यूएसए द्वारा कराए गए इस सर्वे में पाया गया कि हर दस में चार न्यूड यानी 55 की उम्र के 45 फीसदी न्यूड सोने वाले लोगों के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है।
सर्वे में भाग लेने वाले 33 वर्षीय स्टीफन का कहना है कि वे पिछले 6 साल से न्यूड सो रहा है और उसे पजामा या शॉर्ट्स पहन कर सोने के बजाय न्यूड सोना ज्यादा भाता है। वे कहते हैं कि मेरी पत्नी भी अब न्यूड सोती है और इससे बेड पर काफी आराम मिलता है।
और भी कई चीजें रिश्तों को करती है प्रभावित
सर्वे के नतीजों में ये भी पाया गया कि बेशक रिलेशनशिप को सफल बनाने में कई और चीजें भी जरूरी हैं, जो रिलेशनशिप को प्रभावित करती हैं। लेकिन बेडरूम का एन्वायनमेंट कैसा है ये चीज भी बहुत हद तक रिलेशनशिप को प्रभावित करती है।
बेड पर ज्यादा से ज्यादा स्किन सॉफ्ट महसूस करना चाहती है, जो कि खुलेपन और इंटीमेसी को बढ़ावा देती है। कपल्स के बीच में बेड बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
रिसर्च में ये भी पाया गया कि पार्टनर का बेडरूम में व्यवहार कैसा है ये चीज भी रिलेशनशिप को प्रभावित करती है।
कई लोगों का पार्टनर का बेडरूम में खाना पसंद नहीं आता। जबकि 59 फीसदी लोगों को गंदा फर्श पसंद नहीं आता वहीं 23 फीसदी लोगों को पार्टनर को बेड पर जुराबें पहनकर आना पसंद नहीं आता।