फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी पार्टनर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें करते हैं शेयर, तो आपको ये बात जरूर जननी चाहिए

Sat, 10 Aug 2019 01:31 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का क्रेज लोगों में हर दिन परवान चढ़ता जा रहा है। अब सिर्फ फेसबुक ही नहीं तस्वीरों के लिए मशहूर सोशल मीडिया साइट 'इंस्टाग्राम भी इन दिनों काफी चलन में है। सोशल मीडिया पर एक चीज जो आजकल ज्यादा चर्चित है वो है अपने रिश्ते को खुलकर लोगों के साथ शेयर करना। अपने पार्टनर के साथ तस्वीर डालने वाले कपल्स जरा भी हिचकते नहीं हैं और हर तरह की तस्वीरें पोस्ट करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे लोग काफी खुश और संतुष्ट होते हैं। 

 

विज्ञापन

आजकल लोग फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी लव लाइफ का खुलासा करते हुए बिल्कुल नहीं कतराते। फेसबुक पर रोमांटिक रिलेशनशिप के स्टेटस डालना सामान्य बात है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि रिलेशनशिप पोस्ट देखने के बाद लोग पोस्ट बारे में किस तरह की राय बनाते हैं? हाल ही में इस विषय को लेकर एक अध्ययन सामने आया है। 
 

इस स्टडी के दो भाग हैं जिसमें शोधकर्ताओं ने अपनी ही कई फेसबुक प्रोफाइल्स बनाई और इन फेक प्रोफाइल्स से अलग-अलग तरह का रिलेशनशिप कंटेट अपलोड किया। किसी में तस्वीरें डाली गईं तो किसी में रिलेशनशिप स्टेटस अपलोड किया गया या लव लाइफ के बारे में खुलकर जिक्र किया गया। इस शोध के दौरान करीब 200 प्रतिभागियों से पूछा गया कि ये प्रोफाइल्स देखने के बाद उन्हें क्या महसूस होता है। प्रतिभागियों ने कहा कि जो कपल्स खुश दिख रहे हैं वो अपने रिश्ते से संतुष्ट हैं। यानी रिलेशनशिप स्टेटस में फोटोग्राफ इस्तेमाल करने वाले लोग ज्यादा संतुष्ट नजर आते हैं। 

 
विज्ञापन

दूसरे भाग में प्रतिभागियों से उनकी रिलेशनशिप की क्वालिटी के बारे में कुछ सवाल किए गए। इसके बाद शोधकर्ताओं ने उनकी फेसबुक प्रोफाइल देखी और उनकी प्रोफाइल पर पोस्ट किए गए कंटेंट को नोटिस किया। इस शोध के बाद शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि जो लोग तस्वीरों के साथ रिलेशनशिप का स्टेटस डालते हैं वे अपने पार्टनर के साथ ज्यादा संतुष्ट दिखाई देते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि फेसबुक पर कपल्स झूठी खुशी जाहिर नहीं करते हैं। इसके अलावा प्रतिभागियों को प्यार में ज्यादा डूबे रहने वाली प्रोफाइल्स के स्टेटस ज्यादा पसंद नहीं आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें