फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराशावादी हैं तो हो जाएं सावधान! ऐसे हो सकता है आपको नुकसान

Thu, 08 Aug 2019 01:27 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship vastu
आशावादी होना जीवन के लिए बेहद जरूरी है। एक नए शोध में बताया गया है कि अगर आप आशावादी हैं तो आपको बेहतर नींद आती है। आप लंबे वक्त तक नींद का लुत्फ उठाते हैं।  वहीं, आपकी निराशावादी सोच आपके नींद में तो खलल डालती ही है, आपको अनिद्रा जैसी बीमारी भी दे सकती है। इसलिए, जीवन में हर परिस्थिति में आशावादी बन रहें ताकि आपकी सकारात्मक सोच दुनिया को खुशमिजाजी दे सकें। इस शोध का कहना है कि जो लोग आशावादी होते हैं, वे अच्छी और भरपूर नींद लेते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
relationship
और क्या कहता है अध्ययन? 
इस अध्ययन का कहना है कि 78 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके आशावादी रवैये की वजह से उनको अच्छी नींद आती है। वह अवसाद से दूर रहते हैं और हर रोज सात से नौ घंटे की भरपूर नींद ले पाते हैं। वहीं, निराशावादी लोग अपने नकारात्मक ख्यालों की वजह से अच्छी नींद नहीं ले पाते। ऐसे लोगों को अनिद्रा की बीमारी हो जाती है। 75 फीसदी लोगों को नकारात्मक और निराशावादी सोच की वजह से अनिद्रा होती है और दिन के वक्त नींद आती है। अध्ययन में इस बात की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

3 of 4
sleep - फोटो : pixa
इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि आशावादी होने से आपका अवसाद भी दूर होता है। यह अध्ययन विहेवियरल मेडीसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है और इस अध्ययन में 32 से 51 साल की उम्र के 3,500 लोगों ने हिस्सा लिया। आपको बता दें कि नेशनल स्लिप फाउंडेशन का भी कहना है कि हर व्यक्ति को रोज सात से नौ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
 
विज्ञापन

4 of 4
प्यार में धोखे की कहानी - फोटो : pixabay
हालांकि आशावादी होने से सिर्फ नींद ही अच्छी नहीं आती बल्कि आपका रिश्ता भी सही रहता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आशावादी रवैया आपके रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बना देता है। इसलिए सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि सामाजिकता के लिए भी आशावादी होना बेहद जरूरी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें