फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2026: आने वाला है मदर्स डे, मां को खास महसूस कराने के लिए अभी से कर लें ये तैयारी

Wed, 29 Apr 2026 04:42 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mother’s Day 2026: मदर्स डे 10 मई 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने के लिए पर्सनलाइज्ड गिफ्ट प्लान करें। सरप्राइज सेलिब्रेशन तैयार करें। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और स्पेशल मैसेज या लेटर लिखें।
विज्ञापन
मदर्स डे 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mothers Day Kab Hai 2026: हर साल मई के दूसरे रविवार को मातृत्व दिवस मनाया जाता है। यह मां के प्यार, त्याग और समर्पण को सम्मान देने का खास दिन है। 2026 में मदर्स डे 10 मई को मनाया जाएगा। यह दिन हमें अपनी मां के प्रति आभार व्यक्त करने और उन्हें यह एहसास दिलाने का मौका देता है कि वे हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण हैं।

मां बच्चे की पहली दोस्त, गुरु और सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम होती हैं। उनकी छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखना और उन्हें स्पेशल फील कराना हर बच्चे की जिम्मेदारी भी है। हालांकि, अक्सर हम इस दिन के लिए आखिरी समय में तैयारी करते हैं, जिससे कई अच्छे आइडियाज मिस हो जाते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि इस बार मदर्स डे यादगार बने, तो अभी से प्लानिंग शुरू करना सबसे अच्छा रहेगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ आसान लेकिन खास तरीके, जिनसे आप अपनी मां को खुश कर सकते हैं और इस दिन को उनके लिए बेहद खास बना सकते हैं।

विज्ञापन

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट से करें सरप्राइज

मां के लिए ऐसा गिफ्ट चुनें जो दिल से जुड़ा हो, जैसे फोटो फ्रेम, कस्टमाइज्ड मग या हैंडमेड कार्ड। पर्सनल टच वाले गिफ्ट उन्हें ज्यादा खुश करते हैं।


घर पर प्लान करें सरप्राइज 

आप घर पर ही छोटा सा सेलिब्रेशन कर सकते हैं। केक, डेकोरेशन और फैमिली टाइम मिलकर इस दिन को खास बना सकते हैं।

विज्ञापन

मां के लिए खुद बनाएं कुछ खास

अगर आप कुकिंग जानते हैं, तो उनके लिए उनका पसंदीदा खाना या केक बनाएं। यह छोटा सा प्रयास भी उन्हें बेहद खुश कर देगा।


दिल से लिखें एक संदेश या खत

आज के डिजिटल दौर में हाथ से लिखा हुआ लेटर बहुत खास होता है। अपने दिल की बात शब्दों में लिखकर मां को दें, यह यादगार बन जाएगा।


क्वालिटी टाइम सबसे बड़ा गिफ्ट

मां के साथ समय बिताना सबसे कीमती तोहफा है। उनके साथ बैठकर बातें करें, पुरानी यादें ताजा करें और उन्हें पूरा ध्यान दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें