फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Graveyard Dating Trend: कपल्स का नया डेटिंग स्पॉट बन रहा है कब्रिस्तान, क्या है वजह

Sat, 25 Apr 2026 01:40 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Weird Dating Trends 2026: Graveyard Dating एक नया ट्रेंड है, जिसमें युवा कपल्स शांति, प्राइवेसी और अलग अनुभव के लिए कब्रिस्तान जैसे शांत स्थानों पर डेट करना पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेंड सोशल मीडिया और यूनिक एक्सपीरियंस की चाहत के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
ग्रेवयार्ड डेटिंग - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Graveyard Dating Trend Kya Hai: आज के समय में डेटिंग का मतलब सिर्फ कैफे, मूवी या डिनर डेट तक सीमित नहीं रह गया है। नई पीढ़ी कुछ अलग, अनोखा और यादगार अनुभव चाहती है, जो उनके रिश्ते को खास बना सके। इसी सोच के साथ एक अजीब लेकिन तेजी से वायरल हो रहा ट्रेंड सामने आया है, ग्रेवयार्ड डेटिंग। सुनने में यह भले ही अटपटा लगे, लेकिन कई युवा कपल्स अब कब्रिस्तानों को डेटिंग स्पॉट के रूप में चुन रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, एक्स और टिकटाॅक पर इस ट्रेंड से जुड़े वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे शांत, रहस्यमयी और भीड़भाड़ से दूर अनुभव के रूप में पेश कर रहे हैं।

हालांकि, यह ट्रेंड जितना दिलचस्प है, उतना ही विवादों में भी है। कुछ लोग इसे क्रिएटिव और अलग मानते हैं, जबकि कई लोग इसे असंवेदनशील और गलत भी बताते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ग्रेवयार्ड डेटिंग क्या है? यह क्यों लोकप्रिय हो रहा है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

विज्ञापन

क्या है Graveyard Dating?

ग्रेवयार्ड डेटिंग का मतलब है कब्रिस्तान जैसे शांत और कम भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाकर समय बिताना। कई कपल्स इसे एक पीसफुल डेट के रूप में देखते हैं, जहां उन्हें प्राइवेसी मिलती है।


शांति और प्राइवेसी का आकर्षण

आजकल कैफे और रेस्टोरेंट्स में काफी भीड़ होती है। ऐसे में कुछ लोग शांत जगहों की तलाश में कब्रिस्तान को चुन रहे हैं, जहां वे बिना किसी शोर-शराबे के समय बिता सकें।

विज्ञापन



सोशल मीडिया का बड़ा रोल

इस ट्रेंड को वायरल बनाने में टिकटाॅक और इंस्टाग्राम का बड़ा योगदान है। लोग यूनिक कंटेंट के लिए ऐसी जगहों को एक्सप्लोर कर रहे हैं।


अलग और यादगार अनुभव की चाहत

नई जनरेशन कुछ अलग करना चाहती है। ग्रेवयार्ड डेटिंग उन्हें एक ऐसा अनुभव देता है जो आम डेटिंग से हटकर है।


क्यों हो रहा है यह ट्रेंड वायरल?

यूनिक एक्सपीरियंस, सोशल मीडिया का प्रभाव और भीड़भाड़ से दूर रहने की चाहत, ये सभी कारण इस ट्रेंड को तेजी से लोकप्रिय बना रहे हैं। कब्रिस्तान में लोग अपने पार्टनर के साथ बैठकर बातें करते हैं, पिकनिक मनाते हैं, शांत माहौल में क्विलिटी टाइम बिताना पसंद कर रहे हैं। जेन जी के लिए ये पारंपरिक डेटिंग से अलग, अजीब लेकिन रोमांचक अनुभव देने वाला ट्रेंड है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें