अब तक ये माना जाता था कि एक औरत ये जान सकती है कि सामने वाला मर्द कैसा है। लेकिन वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मर्द भी तस्वीर देखकर पहचान सकते हैं कि कौन सी औरत धोखेबाज है और कौन नहीं।
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में ये अजब शोध किया गया। इस शोध में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोई भी मर्द किसी औरत की तस्वीर देखकर ये अंदाजा लगा सकता है कि वो उससे शादी करेगी या दिल तोड़ेगी।
शोधार्थी डॉक्टर सामंता लीवर्स के मुताबिक शोध में शामिल पुरुषों से महिलाओं की उन 17 जोड़ी तस्वीरों पर निगाह डालने को कहा गया, जो वफादार और धोखेबाज महिलाओं की थीं। कुछ महिलाएं अपने साथी के प्रति वफादार थीं तो कुछ के दूसरे मर्दों के साथ संबंध थे।
शोधार्थी डॉक्टर की मानें तो 55 से 59 फीसदी प्रयोगों में पुरुष ये अंदाजा लगाने में कामयाब रहे कि कौन सी महिला साथ निभाने वाली है और कौन सी दिल तोड़ने वाली।
डॉक्टर लीवर्स ने कहा कि हम ये उम्मीद नहीं करते हैं कि जब पुरुष किसी महिला के चेहरे को देखेंगे तो उन्हें 100 फीसदी सच्चाई का पता चल जाएगा। लेकिन इस तरह से अगर थोड़ी सच्चाई का अंदाजा ही लगता है तो ये अपने आप में अच्छा विचार है।
डॉक्टर लीवर्स के इस प्रयोग के बाद अब मर्द भी कह सकते हैं कि वो किसी से कम नहीं हैं और किसी से धोखा खाने को बिलकुल तैयार नहीं।
सोर्स-मिरर.को.यूके