Lord Rama Baby Boy Unique Names: दशहरे का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर घर में बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशियों और उत्सव का खास पल होता है। ऐसे में अगर आपके घर बेटे ने जन्म लिया है, तो आप उसके लिए भगवान श्रीराम से प्रेरित कोई सुंदर, आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम चुन सकते हैं। जिसका अर्थ प्रेरणादायक हो और जो जीवनभर उसे सत्य, साहस, सदाचार और अच्छे संस्कारों की राह पर चलने की प्रेरणा देता रहे।
भगवान श्रीराम को आदर्श पुत्र और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने अपने जीवन और आचरण से पितृधर्म, पुत्रधर्म, त्याग, सत्य, कर्तव्य और बड़ों के सम्मान की मिसाल कायम की। उनका जीवन हमें धर्म के मार्ग पर चलने, मर्यादा बनाए रखने और अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा देता है।
ऐसे में आज हम आपको भगवान श्रीराम से प्रेरित 25 आधुनिक नाम बताने जा रहे हैं, जिसका अर्थ प्रेरणादायक हो और जो जीवनभर उसे सत्य, साहस, सदाचार और अच्छे संस्कारों की राह पर चलने की प्रेरणा देता रहे।