फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा अष्टमी 2026: 'संकट हरेंगी मां दुर्गा, खुशियों से भरेंगी झोली' महाअष्टमी पर भेजें ये भक्तिमय शुभकामनाएं

Sun, 18 Oct 2026 07:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Durga Ashtami Wishes 2026: इस वर्ष दुर्गा अष्टमी दो दिन की है। 18 अक्टूबर से 19 अक्तूबर तक अष्टमी तिथि मानी जा रही है। इस मौके पर प्रियजन को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : AI
Happy Durga Ashtami 2026: नवरात्रि की महाअष्टमी मां दुर्गा की आराधना, शक्ति, भक्ति और आस्था का पावन पर्व है। इस दिन मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। भक्त मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति, आरोग्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हैं। मंदिरों से लेकर घरों तक माता रानी के जयकारे गूंजते हैं और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।

महाअष्टमी का दिन अपनों के साथ खुशियां बांटने और उन्हें मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होने की शुभकामनाएं देने का भी खास अवसर है। अगर आप भी इस पावन दिन पर अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को महाअष्टमी की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें मां दुर्गा की भक्ति से सजे खूबसूरत शुभकामना संदेश, आकर्षक शायरियां और भक्तिमय कोट्स। इन्हें व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साझा करके अपनों के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता की कामना करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महाअष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala Graphics
----------------------
दुख के बादल दूर हटे अब,
खुशियों का खुले राजद्वार,
मां दुर्गा की कृपा से ही,
हर दिन बन जाता है त्योहार।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
----------------
विज्ञापन

3 of 5
महाअष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala Graphics
--------------------
मां के चरणों में जग सारा,
उनसे ही हर दीप हमारा।
अष्टमी का पावन उजियारा,
भर दे जीवन में सुख सारा।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
-------------------

4 of 5
महाअष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala Graphics
-------------------
मां का नाम जपो सुबह-शाम,
कट जाएंगे हमारे दुख तमाम।
अष्टमी का ये पावन संदेश,
सुख-समृद्धि आए हर एक के पास।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
----------------------

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाअष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala Graphics
------------------
जय-जय मां, हर दिल ये गाए,
अष्टमी का पर्व सुहाए,
तेरी कृपा से हर कण महके,
हर घर में सुख-दीप जलाए।
 
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें