फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Living Alone Tips: घर से दूर रहकर होता है अकेलेपन का एहसास तो करें ये काम

Mon, 26 May 2025 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Living Alone Tips अकेले रहना आत्मनिर्भरता सिखाता है लेकिन कई बार अकेलापन मन पर हावी हो जाता है। अगर आप भी अकेलेपन से जूझ रहे हैं तो इन उपायों को अपनाकर खुद को सकारात्मक बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन
अकेलापन कैसे दूर करें - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Living Alone Tips: परिवार और घर किसी भी व्यक्ति के जीवन में बेहद जरूरी होता है लेकिन पढ़ाई या नौकरी के कारण अक्सर लोग अपने घर परिवार से दूर रहने लगते हैं। इस दौरान उन्हें होम सिकनेस यानी घर की याद आती है। अकेले रहना आज के दौर में आम हो गया है, खासकर पढ़ाई, नौकरी या किसी और कारण से घर से दूर रहने वालों के लिए। हालांकि अकेले रहना आत्मनिर्भरता सिखाता है लेकिन कई बार अकेलापन मन पर हावी हो जाता है। अगर आप भी अकेलेपन से जूझ रहे हैं तो इन उपायों को अपनाकर खुद को सकारात्मक बनाए रख सकते हैं।

विज्ञापन



रूटीन को अपनाएं

दिनचर्या को संतुलित रखने से मन व्यस्त रहता है और बेवजह की सोच से बचा जा सकता है। इसलिए एक रूटीन बनाएं और इस रूटीन के मुताबिक खुद को व्यस्त रखें।

घर की सजावट

एक साफ-सुथरा और मनपसंद माहौल आपको मानसिक सुकून देता है। जिस स्थान पर आप रह रहे हैं, उसे व्यवस्थित रखें और इसकी सजावट उसी तरीके से करें जैसे घर को सजाया जाता है।

नई हॉबी अपनाएं

खुद को व्यस्त रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए नई हाॅबी को अपनाएं। कुकिंग, पेंटिंग, म्यूजिक या कोई ऑनलाइन कोर्स जैसे कुछ नया सीखना आत्मविश्वास बढ़ाता है।
विज्ञापन


दोस्तों और परिवार से जुड़े रहें

हर दिन कुछ देर अपनों से फोन या वीडियो कॉल पर बात करें। ये आपके अकेलेपन को काफी हद तक कम कर सकता है।

योग करें

मानसिक शांति और ऊर्जा के लिए ध्यान और योग बेहद लाभदायक हैं। अकेलापन महसूस हो

लोगों से मेलजोल बढ़ाएं

पड़ोसी, ऑफिस या आस-पास के लोगों से मिलते रहें, यह सामाजिक जुड़ाव बनाए रखने में मदद करता है।

पेट्स अपनाएं

पालतू जानवर आपके अकेलेपन के साथी बन सकते हैं और घर को जीवंत बना देते हैं।

वॉक 

खुले वातावरण में टहलना या पार्क में कुछ वक्त बिताना मूड को बेहतर बनाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें