आपने लोगों को अक्सर बारिश के मौसम को 'रोमांटिक' कहते सुना होगा जबकि इस मौसम में सड़कों पर जगह-जगह कीजड, ट्रैफिक जाम, महंगी चीजें खराब होने का डर बना रहता है। आइए जानते हैं इतनी परेशानियां झेलने के बावजूद भी क्यों लोग बारिश की बूंदे देखते ही बेहद खुश नजर आते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
rain
गरमी से राहत
तपती गरमी के बाद जब एकाएक बारिश की बूंदे धरती पर जब पड़ती हैं तो लोगों को पसीने और चिपचिपे गर्म मौसम से कुछ राहत मिलती है।जिसकी वजह से वो थोड़ा कूल फील करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
rain
मूड फ्रेश
आपने अक्सर देखा होगा जब आपका मन अच्छा नहीं होता तो अपने आसपास होने वाली कोई भी चीज आपको पसंद नहीं आती। बारिश होने की वजह से आपके मूड पर भी काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
4 of 5
rain
आंखों को ठंडक का अहसास
बारिश होने से हर चीज धुली-धुली साफ नजर आती है फिर चाहे वो पेड़ के पत्ते हो या फिर सड़के। हर जगह हरियाली देखकर आंखों को बेहद ठंडक मिलती है और आप खुश होकर कह उठते हैं वाउ इट्स सो रोमांटिक।
बारिश में भीगने का मन
मई-जून की तपती गर्मी के बाद जब सावन के महिने में बारिश होती हैं तो किसी का भी मन उसमें भीगने का करेगा। इस बारिश में भीगते ही आपकी सारी टेंशन दूर हो जाती हैं और आपका मन भी खिला-खिला महसूस करता है।