पहले के समय में बड़े-बुर्जुग हमेशा इस बात पर जोर देते थे कि शादी करते समय वर वधू की उम्र में अच्छा खासा फर्क होना चाहिए। जिसके लिए वो हमेशा लड़के से 5-6 साल उम्र में छोटी लड़की को पसंद करते थे। अगर आप भी इसके पीछे के रीजन जानेंगे तो बिना इम्प्रेस हुए नहीं रह पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
wedding
मैच्योर होती हैं लड़कियां
माना जाता है कि लड़कियां लड़को से ज्यादा मैच्योर होती हैं। ऐसे में अगर दोनों एक ही उम्र के होंगे तो उनकी सोच कभी नहीं नहीं मिलेगी। जिसकी वजह से उनके बीच झगड़े होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
wedding
पुरुषों के मुकाबले उम्रदराज दिखती हैं महिलाएं
वक्त के साथ-साथ महिलाओं में होने वाले हार्मोन चेंज की वजह से वो पुरुषों के मुकाबले जल्द ही उम्रदराज दिखना शुरू हो जाती हैं। अपने पति से उम्र में ज्यादा न लगे इसलिए परिवार वाले पहले से ही लड़की से 5-6 साल बड़े लड़के से उसकी शादी करते थे।
4 of 5
wedding
भावुक होती हैं लड़कियां
लड़को के मुकाबले लड़कियां ज्यादा भावुक होती हैं। ऐसे में मां-बाप हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी का होने वाला हमसफर हमेशा उसे भावनात्मक रूप से सहारा देने में सक्षम हो ।
घर की जिम्मेदारी का अहसास
अगर लड़का लड़की से उम्र में बड़ा होगा तो वो उसे घर गृहस्थी के छोटे-बड़े कामों में मदद कर सकेगा। वही दूसरी तरफ अगर दोनों ही एक ही उम्र के होंगे तो अनुभव के अभाव में दोनों लोगों को जीवन में काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं।