अगर आप भी नए साल में किसी से दिल लगाने के बारे में सोच रही हैं तो इन राशियों के लड़कों से रिश्ता जोड़ने से पहले थोड़ा विचार जरूर कर लें। कोई भी रिश्ता उम्र भर तक तभी निभाया जा सकता है जब दोनों तरफ से उसमें प्यार और विश्वास बना हो। राशियों का सीधा असर व्यक्ति के स्वभाव पर भी पड़ता है।यही वजह है कि ज्यादातर लोग घर में कोई भी रिश्ता करने से पहले कुंडली जरूर मिलाते हैं। ऐसे में जानते हैं किस राशि के लोग धोखा देने में एक पल का भी समय नहीं लगाते।