फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर की ये आदतें करती हैं परेशान तो ऐसे करें दूर

Mon, 14 Jan 2019 02:02 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
पार्टनर से झगड़ा - फोटो : file photo
विज्ञापन

हर रिश्ते की शुरूआत अच्छी लगती है,लेकिन जब हम साथ रहने लगते हैं तब हमें एक -दूसरे की अच्छाई और बुराई का पता चलता है। ऐसे में कई बार हमें अपने पार्टनर की कुछ आदतें पसंद नहीं आती है और हम परेशान होकर  गलत फैसला लेने का सोच लेते हैं,जबकी ऐसा करना हमारे लिए गलत साबित हो सकता है, ऐसे में आपके एक छोटे प्रयास से आपके पार्टनर की बुरी आदत खत्म हो सकती है और आप अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकती हैं।

विज्ञापन

हिलाएं पार्टनर की बुरी आदतों से तंग - फोटो : file photo
कई बार महिलाएं पार्टनर की बुरी आदतों से तंग आकर बिना सोचे-समझे रिलेशनशिप ख़त्म करने का कदम उठा लेती हैं। यह सही नहीं है। जब आपके थोड़े से प्रयास से आपका रिलेशनशिप बच सकता है तो इससे अच्छी और क्या बात होगी। ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर

अपने पार्टनर की बुरी आदतों की निंदा न करें - फोटो : social media
किसी भी रिलेशनशिप में जब कोई समस्या आती है तो सबसे पहले उसके समाधान के बारे में सोचना चाहिए। समस्या को हल करने से रिलेशनशिप मज़बूत होता है और लंबा चलता है। अगर, आपके पार्टनर के पास समस्या का सॉल्यूशन नहीं हैं तो आप उसे इसका विकल्प सुझाएं। अपने पार्टनर की बुरी आदतों की निंदा न करें। इसकी जगह उन्हें सुधारने की कोशिश करें।

बुरी आदतों को सुधारने के लिए अपने पार्टनर को वक्त दें - फोटो : social media
बुरी आदतों को सुधारने के लिए अपने पार्टनर को वक्त दें। उसे उसकी बुरी आदतों के बारे में बताएं और उन्हें सुधारने के बारे में बातचीत करें। अगर आपके पार्टनर में बहुत सारी बुरी आदते हैं तो वो एक दिन में तो सुधरेंगी नहीं इसलिए धैर्य से काम लें और उसे उसकी बुरी आदतों के बारे में एक-एक कर बताएं। ऐसा करने से आपका पार्टनर बुरा भी नहीं मानेगा और आपके संबंधों में खटास भी नहीं उत्पन्न होगी। 

अपने पार्टनर को एक दिन में सारी बुरी आदतों के बारे में कभी न गिनाएं - फोटो : social media
अपने पार्टनर को एक दिन में सारी बुरी आदतों के बारे में कभी न गिनाएं और न ही इसके लिए उसकी निंदा करने बैठे। अगर, आपके पार्टनर को गिला तौलिया बेड में रखने की आदत है तो उसे इसके बारे में बताएं और इसे सुधारने में उसकी सहायता करें।अपनी पार्टनर की बुरी आदतों के बारे में कमेंट करने से बचे। इससे आपके संबंधों बिगड़ सकते हैं। अगर वह अपने गंदे मौजो को फर्श में ऐसे ही फेंक देता है तो उसको इसके बारे में बताएं। एक दिन में एक ही बुरी आदत के बारे में उससे जिक्र करें। इससे उसे उन्हें सुधारने में आसानी होगी और आपके बीच का प्यार बना रहेगा।
विज्ञापन

उसके पास बैठे और उससे बातचीत करें - फोटो : social media
अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर केवल जंक फूड ही खा रहा है तो उसे कंट्रोल करें। आपके कंट्रोल करने से वह हेल्दी खाना खाने लगेगा। अगर वह अपना अधिकतर ख़ाली वक्त टेलीविज़न देखने में बिताता है तो आप उसके पास बैठे और उससे बातचीत करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें