जब आपके पार्टनर के हाथ लगेगा उसका दिल खुश हो जाएगा।
- फोटो : social media
यह सुनने और कहने में जितना पुराना लगता है लेकिन इसे अपनाना बेहद ही यादगार होगा। आप अपने मन की बात अपने पार्टनर को खत के जरिए बयां करें। यह खत जब आपके पार्टनर के हाथ लगेगा उसका दिल खुश हो जाएगा।
रिश्ता पहले की तरह गहरा हो जाएगा
- फोटो : file photo
आप चाहें तो पुराने समय की तरह कहीं घूमने जाने या फिर किसी रोमांटिक डेट का प्लान करें। इससे आपका रिश्ता पहले की तरह गहरा हो जाएगा।
जब किसी को नया-नया प्यार होता है तो वह कविता और कहानियां लिखना शुरू कर देता है। ऐसे में आप चाहें तो इन बातों को दोहराते हुए अपने पार्टनर को खत लिख सकते हैं। आप अपने पार्टनर को कविता और कहानियां लिख कर शेयर कर सकते हैं।
म्युजिक सुनना हर किसी को पसंद होता है। आप चाहें तो अपने पार्टनर के साथ पसंदीदा संगीत का आनंद ले सकती हैं। साथ में पार्टनर की पसंद का कुछ खाने का भी बना लें। इससे आपके और पार्टनर के बीच की दूरियां प्यार में बदल जाएंगी।