वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के खुश रहने से कंपनी का उत्पादन बढ़ता है
इस शोध का कहना है कि वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के खुश रहने से कंपनी का उत्पादन प्रभावित होता है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 700 लोगों से बातचीत की और इसके बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे। शोध में भाग लेने वाले लोगों को 10 मिनट की कॉमेडी क्लिप दिखाई गई। इसके अलावा इस शोध में भाग लेने वाले लोगों को फ्री में स्नैक्स और ड्रिंक्स भी दी गई। इसके बाद शोध में भाग लेने वाले कर्मचारियों से कई सवाल पूछे गए और लोगों को उनका रोजमर्रा का काम दिया गया।
स्टडी में देखा गया है कि खुश रहने वाले कर्मचारियों ने 12 फीसदी ज्यादा उत्पादन किया
शोध के निष्कर्ष में यह बात निकलकर आई कि जो कर्मचारी जितना ज्यादा खुश था उसने उतना ज्यादा उत्पादन किया। स्टडी में देखा गया है कि खुश रहने वाले कर्मचारियों ने 12 फीसदी ज्यादा उत्पादन किया और उनका आंकड़ा 20 फीसदी हाई तक पहुंचा। जबकि, जो कर्मचारी खुश नहीं थे उनके उत्पादन में गिरावट देखी गई। ऐसे कर्मचारियों व लोगों ने 10 फीसदी कम उत्पादन किया। इस शोध को यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के अर्थशास्त्रियों ने किया है।