7. क्या हम किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं और अपने बीच होने वाली समस्या को एक-दूसरे को बता सकते हैं?
ये बहुत जरूरी है कि पूरे दिन में आपके पास इतना समय हो कि आप दिनभर के जरूरी विषयों या किसी गंभीर समस्या पर बात कर सकें ताकि रिश्तों को और गहरा बनाया जा सके।
8. क्या हम मुश्किल समय में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं?
स्थायी संबंध रखने के लिए जोड़ों में इतनी क्षमता होनी चाहिए कि वो समय के साथ होने वाले बदलावों के साथ अनुकूल रहें। जब मुश्किल के समय वे दोनों एक साथ रहते हैं तो वो अक्सर अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की बात किया करते हैं।
9. क्या हम अपनी मांग पर काबू या कम कर पाएंगे?
शोधकर्ताओं ने पाया कि जीवन में जब प्यार को खोने का डर, लव अफेयर, खराब आर्थिक स्थिति आदि जैसा दबाव पड़ता है तो कई इच्छाओं को खत्म करना पड़ता है लेकिन अपनी इच्छाओं पर काबू पाना ही रिश्ते की जीत है और ये सब रिश्तों के लिए होना जरूरी भी है।