फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट और राजनीति से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चित रहे हैं इमरान, देखिए किस किस से रहा संबंध

Fri, 03 Aug 2018 11:29 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
imran khan love life
पाकिस्तान में बुधवार को हुए आम चुनावों के बाद वोटों की गिनती जारी है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। अगर उनकी पार्टी जीत जाती है तो इसका मतलब है कि इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। आपको बता दें कि इमरान खान का विवादों से गहरा नाता रहा है, वह क्रिकेट और राजनीति से ज्यादा अपने रिलेशनशिप्स को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। आइए जानते हैं उनके रिलेशनशिप से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
विज्ञापन

2 of 5
imran benazir
सबसे पहले बेनजीर भुट्टो से जुड़ा था नाम
बताया जाता है कि ऑक्सफोर्ड के दिनों में इमरान खान का पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के साथ संबंध था। दोनों का अफेयर का जिक्र इमरान खान की बायोग्राफी में भी है। हालांकि यह प्यार शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन

3 of 5
sita white
सीता व्हाइट से रिलेशन
इसके बाद इमरान खान और सीता व्हाइट के अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरी। दोनों के बीच 1987-88 में नजदीकियां बढ़ी। जिसके बाद 1992 में सीता व्हाइट ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची को इमरान ने अपना मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 1997 में डीएनए टेस्ट में इमरान के इस बच्ची के पिता होने की पुष्टि हुई। कुछ समय बाद अचानक सीता की मौत हो गई जिसके बाद इमरान ने बच्ची को अपना लिया।

4 of 5
Imran Khan
करियर खत्म होने के बाद भी इमरान खान के जलवे कम न हुए। रिटायरमेंट के बाद इमरान के जेमाइमा के साथ रोमांस की चर्चा जोरों पर थीं। दोनों ने 1996 में एक दूसरे से शादी की। जिसके लिए जेमिमा ने अपना धर्म तक बदला था, लेकिन दोनों की ये शादी 9 साल तक टिकी और साल 2004 में दोनों अलग हो गए। बता दें, जिस समय इमरान ने जेमाइमा से शादी की थी तब वो 41 साल के थे और जेमिमा 21 साल की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Imran Khan
रेहम खान के सनसनीखेज खुलासे
इमरान खान ने साल 2015 में जर्नलिस्ट रेहम खान से लव मैरिज की। 41 वर्षीय रेहम बीबीसी में न्यूज एंकर थीं। उनके तीन बच्चे हैं। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। शादी के 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। रेहम खान ने अपनी किताब में इमरान को लेकर कई समसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने किताब में दावा किया है कि इमरान खान का दिल पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक पर भी आया हुआ था। रेहम ने किताब में यह भी लिखा है, एक महिला पत्रकार मुझसे मिली। जिसने पाकिस्तान फिल्म एक्ट्रेस रेशम का हवाला देते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर डांसर रिमाल आजकल इमरान को अपनी सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें