फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे रिश्ते को कैसे संभाले

Sun, 24 Feb 2013 08:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर किसी भी टूटे रिश्ते को संभालना बहुत मुश्किल है। लेकिन कोशिश की जाएं तो आप अपने बिखरे रिश्ते को भी दोबारा खुशहाल बना सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़े से प्रयास करने होंगे। यदि आप भी अपने बिखरे रिश्ते को संभालना चाहते हैं लेकिन आपको कोई रासता दिखाई नहीं पड़ रहा तो आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। आइए जानें टूटे रिश्ते को संभालने के उपायों के बारे में।
विज्ञापन


खुद से महसूस करें: यदि आपने कोई गलती की है तो इसके लिए जरूरी है कि आप पहले खुद इस गलती को अहसास करें और सोचें कि आपने कितना गलत किया है। आपको खुद से पछतावा होगा तो आप उसकी दिल से माफी भी मांग पाएंगे।

दिमाग से फैसला करें: आपको अपनी गलती का अहसास होने पर पूरी तरह से फैसला करना चाहिए कि आप अपने टूटे रिश्ते को वापिस जोड़कर ही रहेंगे। इस तरह की भावना मन में रखें, फिर चाहे आपको उसके लिए कुछ भी क्यों ना करना पड़े।
विज्ञापन


माफी मांगे: अपने रिश्ते को सुधारने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से माफी मांगे और दोबारा गलती ना करने का वादा करें या अपने पार्टनर के भरोसा दिलाएं कि दोबारा वह ऐसी गलती कभी नहीं करेगा। इतना ही नहीं आप अपने साथी को विश्वास दिलाएं कि आप भटक गए थे। आप उसके बिना नहीं रह सकते। इत्यादि बातों से अपने वादे पर खरे उतरने का भरोसा दिलाएं।

मिलकर कोशिश करें: यदि आपका पार्टनर आपको माफ कर देता है तो आपको चाहिए कि आप अपने पूर्वाग्रह से बाहर आए और अपने संबंध को जीवंत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। रिश्ते को जोड़ने के लिए जरूरी है कि आप अपने साथी के साथ कहीं अकेले में समय बिताएं। जहां आप दोनों गलफहमियों और गलतियों को भुलाकर नए सिरे से रिश्ते की शुरूआत कर सकें।

आरोप ना लगाएं: साथी के एक बार माफ करने पर बार-बार उस बात को ना दोहराएं और ऐसे पेश आएं जैसे कुछ हुआ ही ना हो और अपने साथी की अधिक से अधिक केयर हो। अतीत का अपने वर्तमान पर बोझ ना बनने दें बल्कि खुलेपन के साथ जींए और अपने साथी से खुलकर बातचीत करें।

शक ना करें: आपको चाहिए कि रिश्ते को सुधारने के दौरान एक:दूसरे पर शक ना करें और ना ही किसी तरह के इल्जाम लगाएं। इससे आप आसानी से अपने रिश्तों में दोबारा नयापन तो ला ही सकते हैं साथ ही बिखरे रिश्ते को जोड़ भी सकते हैं।

और अंत में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि ऊपर लिखी बातों के लिए एक खूबसूरत शुरुआत करनी होगी। आप अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट दे सकते हैं या फिर कैंडल लाइट डिनर इत्यादि प्लान कर सकते हैं और फिर प्यार भरी बातें कर अपने साथी का दिल जीतें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें