आजकल डेटिंग करना एक ट्रेंड सा हो गया है। कुछ लोग मौज मस्ती के लिए डेटिंग करते हैं तो कुछ लोग टाइम पास के लिए डेटिंग करते हैं। कुछ और स्टाइल मारने के लिए तो कुछ लोग ट्रेंडी होने के लिए डेटिंग करते हैं। लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है जो भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए डेटिंग करते हैं।
इन सबके बीच समस्या तब आती है जब आप डेटिंग पर जाना नहीं चाहते लेकिन कोई आपको जबरन डेटिंग पर ले जाना चाहता है। ऐसे में आपको समझ नहीं आता कि आप क्या करें और कैसे डेटिंग के लिए मना करें। आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं। आप अब आसानी से डेट के लिए मना कर सकते हैं। आइए जानें कैसे।
कहें कि अभी मन नहीं है
सबसे पहले आप ये डिसाइड करें कि आपको डेट पर जाना है या नहीं। यदि आप डेट पर नहीं जाना चाहते और साथ ही अपने दोस्त को नाराज भी नहीं करना चाहते तो आपको चाहिए कि आप ना जानें के लिए कहें कि अभी आपका मन नहीं हैं फिर कभी जाएंगे। डेटिंग के लिए मना करते समय आप यह भी समझाएं कि वह भविष्य में जरूर डेटिंग पर जाएंगे। लेकिन अभी डेटिंग पर जाने का सही समय नहीं है। जैसी ही आपकी व्यस्तता खत्म हो जाएगी तो आप निश्चय ही डेट पर जाएंगे।
बहाना मजबूरी बन जाए
कुछ सिचुएशंस में बहाना बनाना मजबूरी हो जाती है। ऐसे में आप कह सकते हैं कि आपकी तबियत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। या फिर यह कहत दें कि घर का कोई बड़ा सदस्य बीमार है या उन्हें कोई गंभीर तकलीफ हो गई है। इसीलिए उनको अकेले छोड़कर जाना मुश्किल है या फिर उनकी केयर करना बहुत जरूरी है।
अपनी प्राथमिकता बताएं
कई बार डेट पर जाने से ज्यादा जरूरी काम आपके सामने हो सकते हैं, खास तौर पर वह आपकी पढ़ाई, जॉब या कॅरियर से जुड़ा हो सकता है। आप यदि पढ़ाई कर रहे हैं तो साफ बता दें कि आपको बहुत पढ़ना है और आपके पास बिलकुल भी समय नहीं है। यदि आप जॉब सर्च कर रहे हैं या इंटरव्यू की तैयारी करनी है तो भी कह दें कि अभी डेटिंग के लिए वक्त नहीं है।
मैसेज पर ना कहें
कई बार सामने आप संकोच में पड़कर इनकार नहीं कर पाते हैं। ऐसे में फोन पर बात करने से ज्यादा मैसेज पर आप अपनी बात आसानी से कह सकते हैं तो जब भी आपका डेटिंग पर जाने का मूड नहीं हैं तो आप मैसेज करके कोई भी बहाना बना सकते हैं क्योंकि बहानों की कमी नहीं है।
अपने दिल की बात कहें
यदि आप कभी भी डेट पर नहीं जाना चाहते तो आप साफ-साफ भी कह सकते हैं कि आपने उसे कभी उस नजर से देखा ही नहीं आप उसे सिर्फ एक अच्छा दोस्त मानते हैं। बेहतर होगा कि आप उससे अच्छे और साफ शब्दों में कहें कि आपको कोई और पसंद हैं और या आपका क्रश किसी और पर है।